खेलबिहार न्यूज़
पटना 19 जुलाई: बीसीसीआइ की शीर्ष परिषद की शुक्रवार को हुई ऑनलाइन बैठक में कई मसलों पर बात की गई। इसमें आइपीएल का संयुक्त अरब अमीरात में होना और राष्ट्रीय टीम का अभ्यास शिविर अहमदाबाद में लगाया जाना लगभग तय हो गया था।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि हमारी बिहार क्रिकेट संघ को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई और हम उस पर कानूनी सलाह लेने के बारे में सोच रहे हैं।
जहां तक नाइकी की बात है तो उसका चार साल का 370 करोड़ रुपये का करार था जिसकी 30 करोड़ रुपये रॉयल्टी थी। अब वे एक अक्टूबर से शुरू हो रहे नए चक्र के लिए ताजा प्रस्ताव नहीं भेजेंगे। शीर्ष परिषद ने तय किया है कि नई निविदाएं मंगवाई जाएंगी। नाइकी भी नई बोली लगा सकता है।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
अभ्यास शिविर के लिए फिलहाल सिर्फ अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम पर विचार किया जा रहा है जो देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। मोटेरा स्टेडियम के अंदर ही 60 कमरे हैं। दुबई के नाम पर तो चर्चा भी नहीं हुई। दूसरा विकल्प धर्मशाला था। घरेलू कैलेंडर को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका है।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
अधिकारी ने कहा, ‘दिसंबर, जनवरी में कोरोना वायरस महामारी की क्या स्थिति होगी, उसकी जानकारी के बिना कैलेंडर बनाने का क्या मतलब है। इसे कम नहीं आंका जा सकता। पुरुष क्रिकेट के कार्यक्रम से दलीप ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी हटाई जाएंगी। घरेलू कैलेंडर छोटा होने पर प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों को आठ से 10 लाख रुपये नुकसान हो सकता है।’
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
बीसीसीआइ नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और जीएम (क्रिकेट) ऑपरेशंस की नियुक्ति करेगा।इसके के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा।।