मैं टीम का कप्तान जरूर हूं लेकिन मेरा महत्व है सबसे कम :रोहित शर्मा

खेलबिहार न्यूज़

नई दिल्ली 5 अगस्त: रोहित शर्मा आइपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं और उनकी अगुआई में मुंबई इंडियंस ने चार बार खिताब पर जीत हासिल की है। एक बार फिर से आइपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है और रोहित शर्मा ने भी इसके लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस लीग के शुरू होने से पहले रोहित शर्मा ने कहा है कि मैं इस बात में विश्वास करता हूं कि जब आप कप्तान हो तो आप टीम में सबसे कम अहम व्यक्ति होते हैं। जब टीम हित की बात होती है तो दूसरे खिलाड़ी अहम बन जाते हैं। हालांकि अलग-अलग कप्तानों की इस मसले पर अपनी-अपनी राय है, लेकिन मेरा तो ऐसा ही मानना है। 


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

रोहित शर्मा ने कहा कि आप भी गुस्सा होते हो, कभी कभार आपा खो देते हो लेकिन यह महत्वपूर्ण होता है कि आप इसे अपनी टीम के साथियों को नहीं दिखाओ। अपनी भावनाओं को छुपाना सबसे मुश्किल काम होता है। भारतीय टीम के उप कप्तान को लगता है कि आइपीएल शुरू होने से पहले उनके पास काफी समय है और वह लंबे समय के ब्रेक के बाद अगले एक महीने के दौरान धीरे धीरे मजबूती और स्टेमिना हासिल कर लेंगे।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जिम इस हफ्ते खुल जायेंगे और मैं इंडोर ट्रेनिंग शुरू कर सकूंगा। इस समय मुंबई के मानसून की वजह से आप आउटडोर ट्रेनिंग नहीं कर सकते। मैं इंडोर सुविधाओं के इस्तेमाल के लिये मुंबई क्रिकेट संघ से को पत्र लिखकर इसे खोलने की गुजारिश करूंगा। 


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related posts

सी के नायडू U-23: दूसरी पारी में बिहार के आयुष का नाबाद शतक,बिहार को1 रन की बढ़त

सी के नायडू U-23: सूर्यवंशी व आयुष के अर्धशतक के वावजूद पहली पारी में बिहार 195/9

बारिश की खलल से सीके नायडू U-23 बिहार और हरियाणा का मैच ड्रॉ, बिहार मिले 3 अंक