Home Bihar cricket association News, बीसीए अध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव के बाद अफरा-तफरी जिलों में करने लगे अध्यक्ष हस्तक्षेप: सचिव प्रवक्ता

बीसीए अध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव के बाद अफरा-तफरी जिलों में करने लगे अध्यक्ष हस्तक्षेप: सचिव प्रवक्ता

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

पटना 12 अगस्त: बिहार क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार के प्रवक्ता राशिद रौशन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बीसीए अध्यक्ष के कार्यकलापों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि बीसीए अध्यक्ष अपने ऊपर अविश्वास प्रस्ताव को ले मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं उल्टे सीध फैसले सुनाने लगे हैं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

सचिव प्रवक्ता ने कहा है कि अभी अभी बीसीए के विवादित और गैर – अधिकारिक वेबसाइट डॉट कॉम पर बीसीए के सम्पूर्ण सदस्य और सुपौल जिले के सचिव शशिभूषण सिंह को 6 साल के लिए निलंबित करने की बात सामने आई है मगर विचार करने वाली बात ये है की जिन आरोपों को लगाकर उनको निलंबित किया गया है वो झूठा और बेबुनियाद है और अगर सच भी है तो जिलों के मामले में अध्यक्ष को हस्तक्षेप का अधिकार बीसीए के किस संविधान ने दिया है या खुद ही अध्यक्ष संविधान बन गए हैं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

या कहीं बीसीए अध्यक्ष अपने पद को खतरे में देख कहीं इतने विचलित हो उठे हैं कि सही गलत का फैसला नहीं कर पा रहे हैं। लगभग 27 जिलों ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सचिव को एसजीएम में अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग कर दिया है। अध्यक्ष के खिलाफ दर्जन भर आरोप जिला संघ ने लगाया है जिसका डर अध्यक्ष को सता रहा है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

आगामी 30 अगस्त को बीसीए का एसजीएम होना है और अध्यक्ष के कार्यकलापों पर चर्चा की जानी हैं जिसमें जिला संघों से प्राप्त आधिपेक्षा में बिना किसी जानकारी के अपने निजी लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए पदों का बंदरबांट के साथ साथ क्रिकेट क्रिया कलापों को भी प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

अगर बात करें सचिव के बर्खास्तगी की तो आज के एनसीए के बैठक ने बीसीए अध्यक्ष और उनके खेमे को लोगों का भ्रम तोड़ दिया। बीसीसीआई सचिव संजय कुमार को ही मानती है और पत्राचार के साथ सभी संवाद सचिव संजय कुमार के साथ ही करती है। बीसीए अध्यक्ष से निवेदन है कि खिलाड़ियों और बीसीए से जुड़े लोगों में भ्रामक खबर ना फैलाए और अगर समय मिले तो बीसीए का संविधान एक बार जरूर पढ़ लें अगर अंग्रेजी कि भाषा में दिक्कत हो तो किसी जानकार से हिंदी में समझ ले ताकि असंवैधानिक कार्यों से बचे रहें।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

सचिव प्रवक्ता राशिद रौशन ने दावे के साथ कहा है कि बीसीए सचिव संजय कुमार ही हैं इसको बीसीसीआई और एनसीए ने भी साबित किया है। अध्यक्ष का हिसाब जल्द से जल्द चुकता किया जाएगा और बीसीए के पवित्र संविधान के मद्देनजर ना की उनकी तरह तरह संविधान की धज्जियां उड़ा कर।

Related Articles

error: Content is protected !!