खेलबिहार न्यूज़
जहानाबाद 26 नवंबर: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का आज पांचवे मैच में एफआई सीसी जहानाबाद ने यंग ब्वायज जहानाबाद को 5 विकेट से पराजित किया।।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
टॉस जीतकर यंग ब्वायज जहानाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.1 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 171 रन बना सकी जिसमे यंग ब्वायज जहानाबाद के तरफ से भारद्वाज ने 27 और ऋषि – सनी ने 15-15 रन का योगदान दिया।एफआई सीसी जहानाबाद के तरफ से विशाल ने 3 और गौरव – नदीम ने 2-2 विकेट झटके।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यएफआई सीस जहानाबाद की टीम ने मात्र 28.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमे शुभम समदर्शी ने नाबाद 71 रन ,आलोक 30 और जीशान नाबाद 13 रन बनाए। यंग ब्वायज जहानाबाद के तरफ से अनुराग ने 2 और रजनीश – अभिषेक ने 1-1 विकेट झटके।।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
शुभम समदर्शी को शानदार प्रदर्शन के लिए जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष अनवर हुसैन ने मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया। जहानाबाद जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का अगला मैच S S M C ऐनवा और जहानाबाद सेंट्रल के बीच में जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में सुबह 9 बजे से खेला जाएगा।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231