समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव पर उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव ने लगाया मनमानी का आरोप।देखें

खेलबिहार न्यूज़

समस्तीपुर 6 दिसंबर: बिहार क्रिकेट में कई विवादों और एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए सुने होंगे। कभी बिहार क्रिकेट संघ में आरोप,प्रतिरोप तो कभी जिला संघ के पदाधिकारियों के मनमानी।।

ऐसा ही मामला है समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ का समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर एव संयुक्त सचिव प्रिय रंजन सिंह ने जिला संघ के सचिव राजेश झा उर्फ़ सोनू झा पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बताया कि सचिव राजेश झा अपने मनमानी करते हुए जिला संघ से जुड़े कोई भी निर्णय लेते है और किसी की भी बात नही मानते है।।

न ही जिला क्रिकेट संघ के कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक बुलाई जाती है और बैठक में आते भी है तो बिना उचित निर्णय हुए भाग जाते है।

दोनो पदाधिकारी ने खेलबिहार से बात चीत के दौरान बताया कि आज तक जिला क्रिकेट संघ की कोई बैठक नही हुई है इसमें सचिव की मनमानी चलती है। सचिव के मनमानी के कारण ही जिला में खेल गतिविधि बंद पड़ी है।।

इससे तो साफ है जिला संघ हो या बीसीए बिहार क्रिकेट जगत में मनमानी की खबरें सुनने को अक्सर मिलता है।।

Related posts

अधिकारी इलेवन की लगातार छठी जीत,पेसू को शशिम ने तूफानी पारी से जिताया।

बिहार सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट में सुपौल ने अररिया को 05 रनो से हराया।

एन स्पोट्र्स इलेवन ने जीता सुमित्रा दयाल मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब