खेलबिहार न्यूज़
लखीसराय 10 दिसंबर: लखीसराय जिला क्रिकेट संघ(प्रेम रंजन पटेल गुट) की बैठक अध्यक्ष प्रेम रंजन पटेल के आदेश से जिला संघ के सचिव अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में राधेश्याम जी के आवाशीय परिसर ने सम्पन्न हुई।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
जिला सचिव ने बताया की बैठक में मुख्य रूप से दो विन्दुओं पर चर्चा हुई। सबसे पहले सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रायल को लेकर चर्चा हुई जिसमें संघ के कमिटी ऑफ मैनेजमेंट के द्वारा निर्णय किया गया कि सेंट्रल ज़ोन के वैशाली जिले में ट्रायल हेतु खिलाड़ी को 12 दिसम्बर को भेजा जाएगा।।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
दूसरी चर्चा जिला क्रिकेट लीग सत्र 2020-21 शुरू करने को लेकर हुई जिसमें निर्णय हुआ कि लीग के रजिस्ट्रेशन फॉर्म 30 दिसंबर तक जमा किया जाएगा तथा जनवरी माह से जिला क्रिकेट लीग के मैचों के शुभारंभ होगा।। रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करे नवनीत कुमार 9204663095
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231