राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट: बिहार ग्रीन ने बिहार रेड को तथा बिहार ब्लू ने बिहार येलो को हराया।

खेलबिहार न्यूज़

बांका 14 दिसंबर: दुर्गा स्पोर्टिंग मैदान भेड़ा मोड़ में बिहार राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच बिहार ब्लू टीम और बिहार एलो के बीच खेला गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करते हुए बिहार ब्लू ने143रन बनाकर बिहार एलोको 144रन बनाने की चुनोती दी।बिहार ब्लू की प्रगति सिंह ने29बॉल पर50रन की पारी खेली प्रगति ने4ओवर29रन देकर 2 विकेट भी हासिल की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार एलो ने20ओवर खेल कर 140रन ही बना सकी बिहार एलो की अपराजिता कश्यप ने संघर्ष पूर्ण मैच में नॉट आउट रहते हुए 53बॉल पर72रन की पाली खेली।लेकिन टीम को बिजय की सीमा तक नहीं पहुँचा सकी और मात्र 3 रन से मैच हार गई।

इसके पूर्ब जिला परिषद सदस्य बिजय किशोर सिंह,संजय झा जिला खेल संघ अध्यक्ष, देवाशीष पांडेय आसरा इंटरनेषनल क्लब अध्यक्ष, सचिव राजीव सिंह, संरक्षक शिव साह शौरभ चक्रवर्ती बिहार क्रिकेट संघ के निरीक्षक ने संयुक्त रूप से किया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

एक मैच ख़त्म होने के पश्चात दूसरा मैच बिहार रेड एवं बिहार ग्रीन के बीच शुभारंभ किया गया जो प्रगति पर है।निर्धारित 20 ओवर में बिहार रेड टीम ने कुल143रन बनाकर144का लक्ष्य बिहार ग्रीन दिया।बिहार रेड की हर्षिता ने49गेंद पर52अंशिका ने38गेंद पर49और बेबी रोज़ी ने18रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार ग्रीन की टीम ने मात्र16ओवर में144रन बनाकर मैच जीत ली।और बिहार रेड को पराजय का सामना करना पड़ा।कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब के सचिव सुरेश प्रसाद यादव, प्रो विश्वजीत सिंह, समीर कुमार सिंह, लोहा सिंह मुन्ना सिंह, रामानंद चौधरी, बबलू चौधरी, निरंजन यादव, निज़ाम दुर्रानी ,महेंद्र सिंह बिनोद यादव सहित सभी सदस्य सक्रिय दिखे।

मैच रेफरी रजनीश कुमार एवं लालमणी मिश्रा ,कॉमेंटेटर सुजीत कुमार संगम, और स्कोरर राहुल कुमार साह ने महती भूमिका निभाई।।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related posts

पटना जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग में  लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब एवं पायनियर क्रिकेट क्लब विजयी

बिहार सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट में पूर्णिया बना जोनल चैंपियन

अधिकारी इलेवन की लगातार छठी जीत,पेसू को शशिम ने तूफानी पारी से जिताया।