खेलबिहार न्यूज़
पटना 16 दिसंबर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अन्तर जिला टी -20 टूर्नामेंट सभी आठ जोन में लगभग समाप्त हो गई है और बीसीए ने पांच जोन के टीम की घोषणा भी कर दी है बाकि के तीन जोन के टीमों की घोषणा जल्द हो जायेगा।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने अब इंटर जोनल टी-20 टूर्नामेंट के लिए मैच टाई -शीट जारी कर दिया है। जोनल टी -20 टूर्नामेंट 18 दिसंबर से शुरू होने वाला है। बिहार के सभी आठ जोन को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए का वेन्यू भागलपुर के सैंडिस ग्राउंड में है वही ग्रुप बी का संसानपुर खेल मैदान खगड़िया में है।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
दोनों ग्रुप में जोन इस प्रकार से है :
ग्रुप A : अंगिका ,शाहाबाद ,मिथिला और सीमांचल ज़ोन
ग्रुप B : चम्पारण ,तिरहुत ,सेन्ट्रल और मगध जोन