डाबर बीटा खेलोज 2022 : खो-खो के दोनो वर्गों का खिताब डीएवी बीएसईबी को

पटना, 13 नवंबर। स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रहे इंटर स्कूल खेल महोत्सव डाबर बीटा खेलोज 2022 के नौवें दिन खो-खो फाइनल्स और एथलेटिक्स स्पर्धा आयोजित की गई। आज के मुख्य अतिथि रहे गोविन्द नारायण सिंह (गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी के सेक्रेट्री)।

खो-खो के दोनों वर्गों का खिताब डीएवी बीएसईबी ने जीता। बालक वर्ग में ज्ञान निकेतन ब्वॉयज की टीम रजत जबकि ओपन माइंड्स अ बिरला स्कूल, दानापुर ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में नोट्रेडैम एकेडमी ने रजत जीता जबकि ओपन माइंड्स अ बिरला स्कूल, दानापुर ने कांस्य पदक जीता।

एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे

100 मीटर गर्ल्स अंडर-14 : स्वर्ण-संत कैरेंस हाईस्कूल, रजत-नोट्रेडैम एकेडमी, कांस्य-ज्ञान निकेतन गर्ल्स।100 मीटर गर्ल्स अंडर 19 : स्वर्ण-संत डोमिनिक सेवियोज हाईस्कूल,रजत-संत कैरेंस हाईस्कूल, कांस्य-डीएवी बीएसईबी।
100 मीटर बालक अंडर 14 : स्वर्ण-संत कैरेंस हाईस्कूल, रजत-संत कैरेंस सेकेंडरी स्कूल, कांस्य- ज्ञान निकेतन ब्वॉयज।
100 मीटर ब्वॉयज अंडर 19 : स्वर्ण-संत माइकल हाईस्कूल, रजत-महादेव हाईस्कूल, कांस्य-डीएवी बीएसईबी।
शॉटपुट बालिका अंडर-14: स्वर्ण-नोट्रेडैम एकेडमी, रजत-नोट्रेडैम एकेडमी, कांस्य-संत कैरेंस हाईस्कूल।
शॉट पुट गर्ल्स अंडर 19 : स्वर्ण-संत कैरेंस सेकेंडरी, रजत-नोट्रेडैम एकेडमी, कांस्य-ज्ञान निकेतन गर्ल्स।
शॉट पुट ब्वॉयज अंडर 14 : स्वर्ण-संत कैरेंस सेकेंडरी स्कूल, रजत-नारायण वर्ल्ड स्कूल, कांस्य-संत कैरेंस सेकेंडरी।
शॉट पुट ब्वॉयज अंडर 19 : स्वर्ण-संत माइकल हाईस्कूल, रजत-संत माइकल हाईस्कूल, कांस्य-बीडी पब्लिक स्कूल।
रिले रेस गर्ल्स अंडर 14: स्वर्ण : संत कैरेंस हाईस्कूल, रजत-नोट्रेडैम अकादमी, कांस्य-ज्ञान निकेतन गर्ल्स।
रिले रेस ब्वॉयज अंडर 14 : स्वर्ण-संत कैरेंस हाईस्कूल, रजत-संत माइकल हाईस्कूल, कांस्य-संत कैरेंस सेकेंडरी स्कूल।

Related posts

अधिकारी इलेवन की लगातार छठी जीत,पेसू को शशिम ने तूफानी पारी से जिताया।

बिहार सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट में सुपौल ने अररिया को 05 रनो से हराया।

एन स्पोट्र्स इलेवन ने जीता सुमित्रा दयाल मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब