वायरल फ़ोटो पर धोनी कि माँ ने कहा”अभी ज्यादा बूढ़ा नही हुआ है धोनी।

खेलबिहार न्यूज़

रांची, 12 मई: महेंद्र सिंह धोनी की हाल ही में एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें उनके चेहरे पर हल्की सफेद दाढ़ी देखी जा सकती है। धोनी की बेटी जीवा के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें धोनी अपनी बेटी के साथ खेल रहे हैं और इसी में उनका वो हल्की सफेद दाढ़ी वाला लुक दिखाई दे रहा है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस वीडियो से निकली फोटो के सामने आने के बाद कई लोगों ने कहा था कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी बूढ़ा हो गया है तो कई लोगों को विश्वास नहीं हुआ था कि यह धोनी हैं।

अब धोनी की मां ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि उनका बेटा ज्यादा बूढ़ा नहीं हुआ है।

बीडीक्रिकटाइम ने धोनी की मां के हवाले से लिखा है, “हां, मैंने उसका नया लुक देखा लेकिन वो ज्यादा बूढ़ा नहीं हुआ है। कोई भी बच्चा अपनी मां के लिए बूढ़ा नहीं होता।”

धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मैच 2019 विश्व कप सेमीफाइनल खेला था। इसके बाद आईपीएल में उनकी वापसी की उम्मीद थी लेकिन कोविड-19 के कारण बीसीसीआई ने लीग को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है।

Related posts

सी के नायडू U-23: दूसरी पारी में बिहार के आयुष का नाबाद शतक,बिहार को1 रन की बढ़त

सी के नायडू U-23: सूर्यवंशी व आयुष के अर्धशतक के वावजूद पहली पारी में बिहार 195/9

बारिश की खलल से सीके नायडू U-23 बिहार और हरियाणा का मैच ड्रॉ, बिहार मिले 3 अंक