Home Bihar Cricket News, भोजपुर जिला क्रिकेट संघ का चुनाव सम्पन्न,देखे नई कमिटी की लिस्ट

भोजपुर जिला क्रिकेट संघ का चुनाव सम्पन्न,देखे नई कमिटी की लिस्ट

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

भोजपुर 22 अगस्त: भोजपुर जिला क्रिकेट संघ का चुनाव  माननीय लोढ़ा कमिटी की अनुशंसा से निर्मित संविधान के अनुसार बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा भेजे गए आब्जर्वर संजय कुमार राय की देखरेख में आज दिनांक 22-8-2020 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इसकी जानकारी नवनिर्वाचित सचिव सुनील राणा ने ईमेल के माध्यम से खेलबिहार को दी है।।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

सुनील राणा सचिव के पद पर और मो० इनामुद्दीन खान अध्यक्ष चुन लिए गए। कोषाध्यक्ष के पद पर महबुब आलम, उपाध्यक्ष के रूप में रोहित कुमार सिंह, संयुक्त सचिव जितेन्द्र कुमार और क्लब प्रतिनिधि अविनाश कुमार चुन लिए गए।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

 चुनाव की प्रक्रिया से पहले भोजपुर जिला क्रिकेट संघ का विशेष आम सभा फिर उसके बाद वार्षिक आमसभा आयोजित की गई उसके बाद चुनाव अधिकारी गोपाल शरण वर्मा जी ने लोढ़ा समिति की अनुशंसा को ध्यान में रखते हुए चुनाव प्रक्रिया की सारी औपचारिकता पूरी की।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

अपने संबोधन में अध्यक्ष एवं सचिव ने भोजपुर में क्रिकेट की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प दोहराया तथा खिलाड़ियों के लिए अपना समर्पण देने की घोषणा की।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

आज की बैठक में सभी पूर्ण सदस्य के पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी वरीय क्रिकेट खिलाड़ी भी काफी उत्साहित दिखे।आज के सभी आयोजन स्थानीय  होटल पार्क व्यू में संपन्न हुआ।

Related Articles

error: Content is protected !!