Home Bihar बीसीए ने खिलाड़ियों का ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करने की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाया: कुमार अरविंद

बीसीए ने खिलाड़ियों का ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करने की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाया: कुमार अरविंद

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

पटना: 20 सितंबर 2020 को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सह कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद ने बताया कि बीसीसीआई के तर्ज पर बीसीए द्वारा बनाए गए पंजीकरण पोर्टल पर सभी आयु वर्गों के संबंधित जिला संघों के खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि अब 30 सितंबर तक कर दिया गया है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मीडिया संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि कार्यकारी सचिव द्वारा जो पूर्व में बालक वर्ग अंडर- 16 व अंडर -19 के लिए 19 सितंबर जबकि अन्य सीनियर पुरुष वर्ग व महिला सभी संबर्ग के लिए 25 सितंबर 2020 तक निर्धारित की गई थी।उसे विस्तारित करते हुए अब बीसीए द्वारा सभी जिला संघों को बीसीए पंजीकरण पोर्टल पर विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2020 निर्धारित की गई है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


बीसीए के कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद ने कहा कि बीसीए द्वारा बनाए गए “पंजीकरण पोर्टल” बिल्कुल एक नवीनतम प्रारूप है जो पहली बार बीसीए द्वारा लागू किया गया है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस कारण खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने में कुछ तकनीकी परेशानियां हो रही थी जिससे वह परिचित नहीं है।ऐसी स्थिति में बीसीए के संबंधित जिला संघों के पदाधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि को विस्तारित करने का अनुरोध किया जा रहा था।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


जिसको ध्यान में रखते हुए बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के निर्देशनुसार बीसीए ने अपने पंजीकरण पोर्टल पर सभी जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों के पंजीकरण फॉर्म को अपलोड करने की तिथि को विस्तारित करते हुए 30 सितंबर 2020 तक के लिए बढ़ा दी है और आगे पंजीकरण तिथि को विस्तार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


क्योंकि 01 अक्टूबर 2020 से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अपने खेल गतिविधियों को शुरू करने के लिए प्रयासरत हैं।
इसलिए सभी जिला संघों के पदाधिकारियों को यह सूचित किया जाता है कि पहले ब्वॉयज अंडर – 16, अंडर-19, उसके बाद पुरुष वर्ग अंडर- 23 और फिर पुरुष और महिला वर्ग के सीनियर खिलाड़ियों को अपलोड करने के पश्चात अंत में महिला वर्ग अंडर -16 और अंडर -19 को निर्धारित समय सीमा के अंदर बीसीए के पंजीकरण पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!