Home Bihar 5वीं फुटबाल चैम्पियनशिप:जंगलपुर फुटबाल क्लब बसमत्ता को 2 – 1 से पराजित कर बना चैंपियन

5वीं फुटबाल चैम्पियनशिप:जंगलपुर फुटबाल क्लब बसमत्ता को 2 – 1 से पराजित कर बना चैंपियन

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

बाँका 26 नवंबर: स्थानीय आर एम के स्कूल के मैदान पर बाँका फुटबाल क्लब द्वारा आयोजित 5वीं फुटबाल चैम्पियनशिप का आज जंगलपुर फुटबाल क्लब और बसमत्ता टीम के बीच खेले गए संघर्षपूर्ण मैच में जंगलपुर फुटबाल क्लब ने बसमत्ता टीम को 2 – 1 से पराजित कर विजयश्री के रूप में 15 हजार की राशि प्राप्त किया। जबकि बिजेता बसमत्ता टीम को 12 हजार की राशि से संतोष करना पड़ा। वहीं तृतीय स्थान पर रही पोखरिया फुटबाल टीम को 07 हजार की राशि से ही संतोष करना पड़ा।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


खेल प्रारंभ होने से पूर्व बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बाँका नगर परिषद के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं बाँका जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।


विजेता टीम को नप के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने उपबिजेता टीम को बाँका जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने तथा तृतीय स्थान प्राप्त टीम को जिला फुटबाल संघ के सचिव संजीव कुमार सिन्हा ने उक्त राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया। मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार विजेता टीम के खिलाडी महादेव कुमार को दिया गया, जबकि मैन ऑफ दि सीरीज का पुरस्कार पोखरिया फुटबाल टीम के मनोज कुमार उर्फ डूब्बा जी को विश्वजीत कुमार सिंह ने प्रदान किया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विष्णु कुमार चक्रवर्ती ,जिला खेल संघ के सचिव शिव नारायण झा ,सुवोद कुमार झा, सिकंदर यादव, कुलदीप पासवान, सुधांशु कुमार, मुकेश कुमार, नीरज कुमार,प्रभाष झा, सोनू, मोनू, लालमनी मिश्रा,चंदन चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। आज के निर्णायक के रूप में प्रमोद कुमार सिंह ,मनोरंजन प्रसाद एवं सुमित कुमार ने सराहनीय योगदान दिया ।* के पी चौहान बाँका।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!