Home Bihar सैयद मुश्ताक अली टीम के लिए बिहार के पाँच ज़ोन में 13 दिसम्बर से होगा ओपन ट्रायल:राजेश कुमार सिंह(टूर्नामेंट कमिटी चेयरमैन)

सैयद मुश्ताक अली टीम के लिए बिहार के पाँच ज़ोन में 13 दिसम्बर से होगा ओपन ट्रायल:राजेश कुमार सिंह(टूर्नामेंट कमिटी चेयरमैन)

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

पटना 7 दिसंबर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन(सचिव गुट) के द्वारा राज्य के पांचों जोन में 13-14  दिसम्बर को सलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। यह ट्रायल बीसीसीआई के द्वारा मुश्ताक़ अली टी 20 मैच कराये जाने की संभावनाओं को देखते हुए आयोजित किया जा रहा है। 


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के टुर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी जोन के ट्रायल स्थल पर बीसीए से नामित चयनकर्ताओं के द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।  श्री सिंह ने आगे बताया कि ओपन ट्रायल स्थान के लिए स्थानीय पदाधिकारी ही संयोजक की भूमिका में रहेंगे।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

ईस्ट जोन ( जमूई, बांका, खगड़िया, भागलपुर, किशनगंज, कटिहार, अररिया, पूर्णिया) के लिए ट्रायल स्थल पूर्णिया में होगा, हरिओम झा को ईस्ट जोन का संयोजक बनाया गया है। उनका  सम्पर्क नम्बर – 99344 68640 है।  

नोर्थ जोन (मुजफ्फरपुर, सुपौल, समस्तीपुर, बेगुसराय, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा ) का ओपन ट्रायल बेगुसराय में होगा और हरि शंकर राय  को संयोजक बनाया गया है, उनका सम्पर्क  नम्बर 9955644582 है।

वेस्ट जोन (सीतामढी, शिवहर, वेस्ट चम्पारण ,ईस्टचम्पारण , सारण, सिवान, गोपालगंज) का ट्रायल स्थल  मोतिहारी में होगा, जहां ज्ञानेश्वर गौतम को संयोजक बनाया गया है। उनका सम्पर्क नम्बर 700426414 है।

सेंट्रल जोन (जहानाबाद, पटना, मुंगेर, नालंदा, नवादा, लखीसराय शेखपुरा वैशाली) का ट्रायल वैशाली में होगा,  जहां परविंदर सिंह जी को  संयोजक बनाया गया है। सम्पर्क नम्बर 9430483405 है।  

साउथ जोन (रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, गया) का ट्रायल गया में होगा, जहां पुलष्कर जी   को संयोजक बनाया गया है। संपर्क नम्बर 9934615053 हैं साउथ ज़ोन का ट्रायल 14 दिसंबर को होगा।  


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

बीसीसीआई के सीनियर वर्ग के मैचों में विगत वर्ष जिन खिलाड़ियों ने भाग लिया है, उनका ट्रायल पटना में आयोजित होगा, जिसे सेंट्रल ज़ोन के लिए बनने वाले दूसरे टीम में शामिल किया जाएगा। इसमें जिनकी आयु  U-23 से ऊपर हो गई है, उन्हे भी शामिल किया जाएगा.


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

ट्रायल की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी। श्री सिंह ने बताया कि सभी जिला के पदाधिकारियों के द्वारा नामित खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने दिया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को  मूल आधार कार्ड (एकछाया प्रति के साथ) और  दो नवीनतम पासपोर्ट साइज़ के फोटो के सहित ट्रायल स्थल पर रिपोर्ट करना है। 


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!