पटना 15 मार्च: बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-25 सी के नायडू ट्रॉफी सत्र 2021-22 के लिए बिहार क्रिकेट संघ ने अंडर-25 टीम और स्पोर्टिंग स्टाफ की घोषणा कर दी है। जिसमे कुल 26 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जबकि स्टैंड बाई में 7 खिलाड़ियों को रखा गया है।
टीम की घोषणा बिहार क्रिकेट संघ वरिष्ठ चयनकर्ताओं द्वारा किया गया है। जिसमे हर्ष राज के अगुवाई में टीम बनाई गई है जबकि पियूष कुमार सिंह इस टीम के कप्तान होंगे। जबकि टीम का कोच अशोक कुमार को बनाया गया है।
चयनित खिलाड़ियों की सूची:
- पीयूष कुमार सिंह (उपकप्तान )
- हर्ष राज (कप्तान)
- आकाश राज
- अपूर्व आनंद
- प्रिंस सिंह
- बलजीत सिंह बिहारी (विकेटकीपर)
- मोहित कुमार
- अनंत मिश्रा
- दानिश आलम
- कनिष्क कौस्तुभू
- सूरज सोनिक
- नवनीत किशलय
- सोनू सिंह
- अशफाक अहमदी
- सुजीत राय
- विनीत रावत
- विनय के शर्मा
- मयंक कुमार
- अमित आनंद
- फहीम अनवरी
- नवनीत झा
- सत्यम यादव
- कुणाल गौतम
- कुमार सत्यमी
- अंकित राज
- श्रेयांश सिंह
स्टैंड बाई खिलाड़ियों के सूचि:
- वेदांत यादव
- आदित्य सिंह
- सचिन कुमार यादव
- रितेश पुरी
- राहुल कृ
- एम डी आसिफ
- शाहिल खान
स्पोर्टिंग स्टाफ़
1. कोच: अशोक कुमार
2. फिजियो: रवि गोस्वामी
3. ट्रेनर: विशाल
4. प्रबंधक: उदय शंकर शर्मा
सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को 16 मार्च 2022 को 15:00 बजे वर्तमान (24 घंटे के भीतर) आरटीपीसीआर परीक्षण रिपोर्ट के साथ बीसीए कार्यालय – पहली मंजिल, शैल राज कॉम्प्लेक्स, बुद्ध मार्ग, पटना -1 की रिपोर्ट करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसकी सुचना बीसीए वेबसाइट पर उपलबध है।