Home Bihar बिहार राज्य कबड्डी संघ का चुनाव संपन्न,अपूर्वा सुकांत बने अध्यक्ष, विपुल कुमार सिंह सचिव

बिहार राज्य कबड्डी संघ का चुनाव संपन्न,अपूर्वा सुकांत बने अध्यक्ष, विपुल कुमार सिंह सचिव

by Khelbihar.com
पटना, 5 मई। बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन की आम सभा की बैठक और चुनाव रविवार को राजधानी पटना के एक निजी होटल में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अवकाश प्राप्त अपर जिला व सत्र न्यायधीश शशिधर विश्वकर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता आकाश राज, बिहार सरकार के खेल विभाग के पर्यवेक्षक आनंदी कुमार (सहायक निदेशक युवा, खेल विभाग बिहार सरकार) और बिहार ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक सैयद इम्तियाज हुसैन (संयुक्त सचिव, बिहार ओलंपिक संघ) की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
इस चुनाव में संघ की जिम्मेवारी युवा कंधों को सौंपी गई है। अध्यक्ष पद पर अपूर्वा सुकांत जबकि सचिव पद पर विपुल कुमार सिंह चुने गए हैं। हरिशंकर कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए।

संघ के पूर्व अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह (बिहार म्यूजियम के महानिदेशक) और सचिव कुमार विजय सिंह मागर्दशक के रूप में जुड़े रहेंगे।नवनिर्वाचित अध्यक्ष अपूर्वा सुकांत ने कहा कि बिहार कबड्डी जगत ने जो जिम्मेवारी हमें सौंपी उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करूंगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में कबड्डी का प्रचार प्रसार काफी तेजी के साथ हो रहा है। हमारी जिम्मेवारी है इसकी विकास गति को बरकरार रखते हुए इसे और ऊंचे मुकाम पर पहुंचाएं। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार की टीम पदक जीत रही है। प्रो कबड्डी टीमों में बिहार के खिलाड़ी जगह बना रहे हैं। इंडिया कैंप में भी बिहार के खिलाड़ी हैं।

पूर्व सचिव कुमार विजय सिंह ने कहा कि जिला यूनिट ने युवा पीढ़ी को जिम्मेवारी सौंपी है अब ये लोग ही बिहार में कबड्डी को आगे ले जायेंगे पर हम लोग इनकी निगरानी करेंगे। जिला में जो लोग कबड्डी के पुराने पदाधिकारी वे मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है-

अध्यक्ष : अपूर्वा सुकांत (पटना)।
उपाध्यक्ष : सरोज कुमार (बेगूसराय), कुणाल आनंद (सुपौल), संजय कुमार सिंह (वैशाली)।
सचिव : विपुल कुमार सिंह (मुंगेर)।
कोषाध्यक्ष : हरि शंकर (भोजपुर)।
संयुक्त सचिव : पंकज कुमार कश्यप (सारण), कमल कुमार पटेल (गोपालगंज), अमित कुमार (सहरसा)।
कार्यकारिणी सदस्य : रौशन कुमार (मधेपुरा), प्रशांत राज (भागलपुर),यशपाल सिंह (नालंदा),मीनू कुमार सिंह (कटिहार), रिंकू कुमारी (सीवान)।

Related Articles

error: Content is protected !!