संघ के पूर्व अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह (बिहार म्यूजियम के महानिदेशक) और सचिव कुमार विजय सिंह मागर्दशक के रूप में जुड़े रहेंगे।नवनिर्वाचित अध्यक्ष अपूर्वा सुकांत ने कहा कि बिहार कबड्डी जगत ने जो जिम्मेवारी हमें सौंपी उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करूंगा।
उन्होंने कहा कि बिहार में कबड्डी का प्रचार प्रसार काफी तेजी के साथ हो रहा है। हमारी जिम्मेवारी है इसकी विकास गति को बरकरार रखते हुए इसे और ऊंचे मुकाम पर पहुंचाएं। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार की टीम पदक जीत रही है। प्रो कबड्डी टीमों में बिहार के खिलाड़ी जगह बना रहे हैं। इंडिया कैंप में भी बिहार के खिलाड़ी हैं।
पूर्व सचिव कुमार विजय सिंह ने कहा कि जिला यूनिट ने युवा पीढ़ी को जिम्मेवारी सौंपी है अब ये लोग ही बिहार में कबड्डी को आगे ले जायेंगे पर हम लोग इनकी निगरानी करेंगे। जिला में जो लोग कबड्डी के पुराने पदाधिकारी वे मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है-
उपाध्यक्ष : सरोज कुमार (बेगूसराय), कुणाल आनंद (सुपौल), संजय कुमार सिंह (वैशाली)।
सचिव : विपुल कुमार सिंह (मुंगेर)।
कोषाध्यक्ष : हरि शंकर (भोजपुर)।
संयुक्त सचिव : पंकज कुमार कश्यप (सारण), कमल कुमार पटेल (गोपालगंज), अमित कुमार (सहरसा)।
कार्यकारिणी सदस्य : रौशन कुमार (मधेपुरा), प्रशांत राज (भागलपुर),यशपाल सिंह (नालंदा),मीनू कुमार सिंह (कटिहार), रिंकू कुमारी (सीवान)।