Khelbihar.com
Buxer: बक्सर जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बक्सर जिला क्रिकेट लीग में रविवार को फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब और युवराज क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया।जिसमे फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने युवराज क्रिकेट क्लब को 6विकेट से हराया।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
टॉस जीत कर फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने युवराज क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेबाजी करने को कहा जिसमे युवराज क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए 159 रन बनाये जिसमे आदित्य कुमार देव ने 73 रन बनाये। हर्षित दूबे ने 15, आशीष प्रकाश ने 13, गोविंद कुमार ने 11, सौरभ साहनी ने 10 रन बनाये। अतिरिक्त से 26 रन बने। आर्यन राज ने 2, गुलशन , सूरज, आर्यन ने 1-1विकेट प्राप्त किये।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
जवाब में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 29.3 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बना कर लक्ष्य को हासिल कर लिया। आर्यन राज सिंह ने 76 रन बनाये और मैन ऑफ द मैच बने। गुलशन, तुषार ने 19-19, सौरभ श्रीवास्तव ने 13 रन बनाये। अतिरिक्त से 29 रन बने। युवराज क्रिकेट क्लब की ओर अंकित, हर्षित और आशीष ने 1-1 विकेट लिये। मैच के अंपायर अफताब आलम और मो आसिफ थे।
Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231
मैच के दौरान संजय कुमार राय, फराह अंसारी, पंकज वर्मा, राजेश यादव मौजूद थे। कल का ब्वॉयज क्रिकेट क्लब और डुमरांव क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जायोग।