Home Bihar district leagues अरवल लीग:-जेआरएम सीसी ने मगध सीसी को 3 विकेट से हराया।

अरवल लीग:-जेआरएम सीसी ने मगध सीसी को 3 विकेट से हराया।

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

Arwal:सद्भावना कप जिला क्रिकेट लीग में आज का मैच जे आर एम क्रिकेट क्लब तथा मगध क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मगध की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

मगध का बल्लेबाजी करने का निर्णय बहुत ही खराब गया और पूरी टीम 29.4 ओवर में 127 रन बनाकर आउट हो गई। मगध की ओर से विक्की कुमार ने 27, शाहीन अकबर ने 26, विवेक कुमार ने 16 रनों के योगदान दिया। जे आर एम की तरफ से कप्तान शशि रंजन ने 3, मनमोहन तथा अमरेंद्र सुमन ने दो – दो और सुनील तथा जैन ने 1 – 1 सफलता हासिल की।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

जबाव में खेलने उतरी जे आर एम की शुरुआत बहुत खराब हुई। ओपनर बल्लेबाज शिखर शिवम 7 रन बनाकर शाहीन के शिकार बने। इसके बल्लेबाजी करने उतरे युवा बल्लेबाज जय चौधरी ने अच्छी टेम्परामेंट का परिचय देते हुए अनुभवी गेंदबाजों के सामने 10 गेंदों में 1 रन बनाया। इसके बाद ओपनर बल्लेबाज ऋतिक रंजन और जैन ने अच्छी बल्लेबाजी की। ऋतिक ने 48 तथा जैन ने 18 रनों के योगदान दिया। ऋतिक के आउट होने के बाद जे आर एम के लिए गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई लेकिन कप्तान शशि एवम मनमोहन ने परिपक्वता का परिचय देते हुए जीत दिला दी। शशि ने 20 तथा मनमोहन ने 10 रन बनाए। मगध की ओर से दिलीप ने 3 तथा शाहीन ने 2 सफलता हासिल की।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस तरह से जे आर एम में मैच को 3 विकेट से जीत लिया। जे आर एम के कप्तान शशि रंजन को कुणाल जी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। आज के मैच में अभिमन्यु कुमार तथा राम कुमार अम्पायर की भूमिका में थे। लीग का अगला मैच कल रामा क्रिकेट क्लब तथा प्रभा देवी क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!