Home अन्य खेल बिहार कुश्ती संघ का वार्षिक खेल कैलेंडर जारी, क्लिक कर देखे।।

बिहार कुश्ती संघ का वार्षिक खेल कैलेंडर जारी, क्लिक कर देखे।।

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

पटना।। 12 मई 2019 को बिहार कुश्ती संघ के कार्यालय में आगामी वर्ष 2019-20 के लिए बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री विशाल सिंह एवं महासचिव श्री विनय कुमार सिंह ने वार्षिक खेल कैलेंडर जारी किया इस वर्ष सबसे पहले अंडर 15 कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी उसके बाद अंडर 23कुश्ती प्रतियोगिता उसके बाद  जूनियर कुश्ती, सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता अंत में सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी एवं इसके अतिरिक्त एक प्राइज मनी कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

यह स्वर्गीय अजीत सिंह मेमोरियल  प्राइज मनी कुश्ती प्रतियोगिता के नाम से आयोजित की जाएगी एवं भारतीय कुश्ती संघ ने इस वर्ष बिहार में सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी दी है जिसे फरवरी माह में आयोजित की जाएगी वार्षिक कैलेंडर इस प्रकार हैं अंडर 15 कुश्ती प्रतियोगिता 25,26 माई को  पटना में आयोजित की जाएगी अंडर 23 जुलाई में भागलपुर में आयोजित की जाएगी 1 अगस्त को स्वर्गीय अजीत सिंह मेमोरियल प्राइस मनी कुश्ती प्रतियोगिता आरा में आयोजित की जाएगी सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता अक्टूबर में पटना में आयोजित की जाएगी जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता सितंबर में बक्सर में आयोजित की जाएगी सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता सहरसा में आयोजित की जाएगी एवं राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता फरवरी माह में पटना में आयोजित की जाएगी|

                       25 मई को बिहार कुश्ती संघ की वार्षिक आम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी यह बैठक दानापुर डीआरएम ऑफिस के नजदीक द ग्रैंड फोर्ड बैंक्विट हॉल में आयोजित की जाएगी इस बैठक में बिहार कुश्ती संघ के सभी सदस्य  एवं  सभी जिला अध्यक्ष व सचिव शामिल होंगे |


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!