Home पटना क्रिकेट आईसीएसई पटना जोनल क्रिकेट टीम लिस्ट जारी,देखे अपना नाम।

आईसीएसई पटना जोनल क्रिकेट टीम लिस्ट जारी,देखे अपना नाम।

by Khelbihar.com

पटना। सितंबर के पहले सप्ताह में धनबाद (झारखंड राज्य) में होने वाली बिहार-झारखंड आईसीएसई रिजनल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पटना जोन टीम का सेलेक्शन कर लिया गया है इसकी फ़ाइनल लिस्ट भी गुरुवार को जारी कर दी गयी है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस टीम में लोहियानगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल, कंकड़बाग के चार खिलाड़ी दो टीम में और दो रिजर्व में शामिल हैं। अपने स्कूल के बच्चों पर खुशी जाहिर करते हुए लोहियानगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल की निदेशिका मीनू सिंह ने बच्चों को आगामी मैच के लिए शुभकामना दी। स्कूल की प्राचार्या शालिनी सिंह ने कहा कि चार बच्चों का सेलेक्शन होना हमारे स्कूल के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल में न केवल पढ़ाई बल्कि अन्य गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले छह साल से रुपक कुमार ने स्कूल के स्पोट्र्स इंचार्ज की जिम्मेवारी संभाली तब से स्कूल के बच्चे हर खेल में मेडल जीत कर मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


डॉन बास्को एकेडमी के खेल शिक्षक नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि डॉन बास्को एकेडमी, दीघा के प्राचार्या मेरी अल्फोंसा की अध्यक्षता में बिहार के सीनियर क्रिकेट राजेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के पिछले चार जुलाई को स्कूल के ग्राउंड पर आयोजित सेलेक्शन ट्रायल में टीम का चयन किया। इस टीम में डॉन बास्को एकेडमी के नौ बच्चे शामिल हैं। स्कूल की प्राचार्या मेरी अल्फोंसा ने अपनी स्कूल के बच्चों को चयन पर बधाई दी हैं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


टीम इस प्रकार है-अनुराग मिश्रा, आयुष्मान, दिव्य अग्रवाल (सभी इंटरनेशनल स्कूल), सौरभ शर्मा, इशु रंजन (दोनों लोहियानगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल, कंकड़बाग), ईशान, विशिक पार्थ, आयुष नंदन, हर्ष कुमार, प्रांकुर, अतुल कुमार,प्रियांशु, अंकित, विशाल (सभी डॉन बास्को एकेडमी, दीघा)। सुरक्षित-मोहित कुमार (क्राइस्ट चर्च), आदित्य सिंह (इंटरनेशनल स्कूल), निखिल कुमार और रोहित कुमार (लोहियानगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल)


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!