Home बिहार अन्य खेल कटिहार जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा सम्पन्न,लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय

कटिहार जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा सम्पन्न,लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

Katihar::कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा आज चैंम्बर भवन में आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने की उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में पिछले सत्र की उपलाधियों पर चर्चा करते हुए बताया की जिला क्रिकेट लीग, हेमन ट्रॉफी जोनल मैच, जोनल फाइनल, अंडर 23 का पूर्वी जोन सहित कई आयोजन ने कटिहार जिला क्रिकेट को एक नई ऊँचाई प्रदान की है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

वही अंडर 16 में राज्य टीम में चयन हो कर राजशेखर आज़ाद ने जिले का मान बढ़ाया है। साथ ही बीसीसीआई द्वारा आयोजित कोच लेबेल A की परीक्षा पास कर हर्षवर्धन ने जिले के क्रिकेटरो में एक नई ऊर्जा का संचार किया है।
अध्यक्षीय भाषण के बाद एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष ने पिछले वर्ष का लेखा बजट आमसभा पटल पर रखा किसे सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया। साथ ही आने वाले सत्र का प्रस्तवित बजट भी पटल पर रखा गया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


अन्य विषयो पर चर्चा करते हुए आमसभा ने एथिक्स ऑफिसर एवं सीईओ के दो नए पद सृजित करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इस सभा एसोसिएशन कार्यकरणी के सदस्य रितेश कुमार, संजीव सिंह, मनीष कुमार, तौसीफ अख्तर के अलावा पंजीकृत सभी क्लबो के अध्यक्ष, सचिव एवं उपसमितियों से अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्तिथ रहे।

जिनमे प्रमुख है नैयर मसूद खान, सुजीत कुमार, जयंत मल्लिक, शशि सिंह, विशाल यादव, दीपक कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, राकेश सिंह, अंकित भाष्कर, रमेश महतो, नसीम अख्तर, किशोर कुणाल, संतोष सिंह, गुलाम हैदर, बुदूल सिंह, वजाहत अली, राजकुमार भगत, आसिफ चांद, सैयद असद, विभूति कुमार झा, रिजवान काज़मी, बिनय झा, पप्पू, राजकुमार सिंह, सुनील सिंह, शाहिद अहमद, दिग्विजय सिंह, सुदर्शन झा, मतीन इकबाल, राजू दास, फैजान मंजर, कासिफ खान, धीरज प्रसून, अतिकुजम चांद, राजू रविदास, नीरज कुमार, अंजनी कुमार झा, अविनाश सिन्हा आदि उपस्तिथ रहे।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!