Home Bihar cricket association News, विजय मर्चेन्ट अंडर-16:-झारखण्ड ने बिहार को पारी और 49 रनों से हराया,

विजय मर्चेन्ट अंडर-16:-झारखण्ड ने बिहार को पारी और 49 रनों से हराया,

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

 पटना। रााजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में शुक्रवार को संपन्न विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड ने बिहार को पारी और 49 रनों से पराजित कर शानदार जीत हासिल की। दूसरी पारी में झारखंड की ओर से आशीष चौबे ने 34 रन देकर नौ विकेट चटकाये।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

बिहार ने अपनी पहली पारी में 148 रन और दूसरी पारी में 124 रन बनाये। झारखंड ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 321 रन बना कर घोषित की थी।  

तीसरे दिन बिहार ने बिना विकेट खोए 28 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 124 रनों पर सिमट गई। बिहार की ओर से यशराज सिंह ने 10, ओमजी राज ने 21, राजपाल चौधरी ने 4, श्रीनिवास ने 31, हर्षित आनंद ने 22, बादल कनौजिया ने नाबाद 16 रन बनाये। रौशन कुमार सिंह, रौशन कुमार, कप्तान आदित्य राज, अभिषेक आनंद का खाता नहीं खुला। बासुदेव ने 6 रन बनाये। झारखंड की ओर से अंशु कुमार सिंह ने 29 रन देकर 1 और आशीष चौबे ने 34 रन देकर 9 विकेट चटकाये।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!