Home Bihar cricket association News, U-23 मेंस वनडे क्रिकेट:- चंडीगढ़ ने बिहार को 33 रनों से हराया।

U-23 मेंस वनडे क्रिकेट:- चंडीगढ़ ने बिहार को 33 रनों से हराया।

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

पटना। बीसीसीआई के तत्वावधान में खेले जा रहे अंडर-23 मेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी मैच में बिहार को चंडीगढ़ से हार का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ ने बिहार को 33 रन से हराया। बिहार ने नौ मैच खेले जिसमें एक में हार मिली और 8 मैच जीते हैं। 


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस मैच में बिहार अंडर-19 टीम के कप्तान सूरज राठौर और अनुज राज को भी भेजा गया था। दोनों टीम प्रबंधन के उम्मीदों पर खरे उतरे। सूरज राठौर ने चार विकेट चटकाये जबकि अनुज राज ने नाबाद  32 रनों की पारी खेली और एक विकेट भी चटकाये।  


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

टॉस बिहार ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। चंडीगढ़ ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 259 रन बनाये। मो अरसलान खान ने 41, जगमीत सिंह ने 12, हर्षित सिंह ने 3, रमन सिंह ने 23, अमृत लुबना ने 20, भागमेंदर लाथर ने 64, आयुष गौतम ने 52, निपुण ने 2, जगजीत संधु ने 22 रन बनाये। बिहार की ओर सचिन कुमार सिंह ने 69 रन देकर 3, सूरज राठौर ने 30 रन देकर चार, अनुज राज ने 46 रन देकर 1 विकेट चटकाये। 


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

जवाब में बिहार की टीम 48.1 ओवर में 226 रनों पर आउट हो गई। विपिन सौरभ ने 1, अनमोल बोनी ने 45, शकीबुल गणि ने 27, अभिषेक कुमार ने 11, उत्कर्ष भास्कर ने 28, विभूति भास्कर ने 20, सचिन कुमार सिंह ने 48, सूरज राठौर ने 3, शब्बीर खान ने 1 और अनुज राज ने नाबाद 32, विकास झा ने 4 रन बनाये। चंडीगढ़ की ओर से जगजीत संधु ने 3, हर्षित सिंह ने 48 रन देकर 3, अमृत लुबना ने 38 रन देकर 3 विकेट चटकाये।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!