Home Bihar cricket association News, कूच बिहार ट्रॉफी :- मैच के दूसरे दिन विकेटों का पतझड़,25 विकेट गिरे कुल

कूच बिहार ट्रॉफी :- मैच के दूसरे दिन विकेटों का पतझड़,25 विकेट गिरे कुल

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

पटना :भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत बिहार बनाम चंडीगढ़ मैच के दूसरे दिन विकेटों का पतझड़ रहा। चंडीगढ़ के जीएसएसएस सेक्टर-26 क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे चार दिवसीय मैच के दूसरे दिन कुल 25 विकेट गिरे।

दूसरे दिन के खेल समाप्ति के समय तक बिहार ने 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट पर 61 रन बना लिये हैं। बिहार की पहली पारी 98 रनों पर सिमट गई। चंडीगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में 118 रन बनाये। चंडीगढ़ की पहली पारी में 247 रन हैं। बिहार अभी जीत से 207 रन पीछे है। 

बिहार ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी में बिना नुकसान के 28 रन से आगे खेलना शुरू किया और मात्र 70 रन छोड़ कर दस विकेट गंवा दिये। बिहार की ओर से पहली पारी में सरवन निगिरोध ने 6, पीयूष कुमार सिंह ने 37, आशीष कुमार मिश्रा ने 19, सूरज राठौर ने 2, राघवेंद्र प्रताप ने नाबाद 8, परमजीत सिंह ने 5, अमोद यादव ने 6 रन बनाये। कनिष्क कौस्तुभ, शशां उपाध्याय, आकाश राज, सूरज कश्यप का खाता भी नहीं खुला। चंडीगढ़ की ओर राजनगढ़ ने 29 रन देकर 5, अमित शुक्ला ने 9 रन देकर 2, शेहवाज सिंह ने 20 रन देकर 2 विकेट चटकाये। 

जितनी तेजी बिहार की पहली पारी सिमटी। उतनी ही तेजी से बिहार के गेंदबाजों ने चंडीगढ़ के बल्लेबाजों को दूसरी पारी में पवेलियन भेजा और पूरी टीम को मात्र 118 रनों पर सिमटा दिया। दूसरी पारी में चंडीगढ़ की ओर से ईशान गोयल ने 26, अर्जुन आजाद ने 37, राजनगढ वावा ने 13, अक्षित राणा ने 10 रन बनाये। बिहार की ओर से सूरज राठौर ने 30 रन देकर 3, आमोद यादव ने 29 रन देकर 3, सूरज कश्यप ने 26 रन देकर 2 और परमजीत सिंह ने 7 रन देकर दो विकेट चटकाये। 

बिहार को जीत के लिए 268 रनों का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में बिहार ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 61 रन बना लिये हैं और जीत से वह 207 रन पीछे हैं और उसके पास पांच विकेट शेष बचे हैं। आकाश राज 9 और सूरज राठौर 4 रन बना कर क्रीज पर जमे हैं। आशीष कुमार मिश्रा ने 10, पीयूष कुमार सिह ने 30, कनिष्क कौस्तुभ ने 3, राघवेंद्र प्रताप ने 0, शशांक उपाध्याय ने 0 रन बनाये। चंडीगढ़ की ओर से युवराज चौधरी ने 6 रन देकर 2, अमित शुक्ला ने 5 रन देकर 1, आर वाबा ने 10 रन देकर 1, सार्थक शरण ने 21 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

Related Articles

error: Content is protected !!