Home Bihar cricket association News, सीके नायडू क्रिकेट : बिहार बनाम मणिपुर मैच में विकेटों का पतझड़,दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे.

सीके नायडू क्रिकेट : बिहार बनाम मणिपुर मैच में विकेटों का पतझड़,दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे.

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

पटना। राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट में विकेटों का पतझड़ रहा। पहली पारी में 48 रनों पर मेजबान टीम को आउट करने वाली मणिपुर की टीम पहली पारी में 127 रनों पर ऑल आउट हो गई। दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

मणिपुर ने दूसरी पारी में मेजबान बिहार के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार ने पांच विकेट पर 87 रन बना लिये हैं। उत्कर्ष भास्कर 7 और सचिन कुमार सिंह 4 रन बना कर खेल रहे हैं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

दूसरे दिन मणिपुर ने बिना नुकसान के 2 रन से आगे खेलना शुरू किया और 54.4 ओवर में 127 रन पर ऑल आउट हो गई। रोनाल्ड एम ने 11, जॉनसन ने 16, नितेश ने 23, किशन ने 11, विकास सिंह ने 33 रन बनाये। विकास झा ने 32 रन देकर 5, सचिन कुमार सिंह ने 40 रन देकर 1, प्रशांत कुमार सिंह ने 22 रन देकर 3 विकेट चटकाये.


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

बिहार की दूसरी पारी में पहली पारी की अपेक्षा शुरुआत ठीक रही। शुरु के तीन बल्लेबाजों के कुछ अच्छा खेला पर उसके बाद पारी लड़खड़ा गई और 35 ओवर में पांच विकेट पर 87 रन बना लिये हैं। विपिन सौरभ ने 27, सूरज शर्मा ने 11, शकीबुल गणि ने 34 रन बनाये। हर्ष राज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। विभूति भास्कर ने 3 रन बनाये। रंजन ने 22 रन देकर 1, किशन ने 20 रन देकर दो, डेनिन से 14 रन देकर 1, नितेश ने 4 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

Related Articles

error: Content is protected !!