Home Bihar Cricket News, ईस्ट चम्पारण लीग:-चकिया क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब रेड को 4 विकेट से हराया

ईस्ट चम्पारण लीग:-चकिया क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब रेड को 4 विकेट से हराया

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

Motihari: ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्व. मलय बनर्जी उर्फ पुलक दा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए पूल बी के मैच में चकिया क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब रेड को 4 विकेट से हरा दिया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

मोतिहारी के स्थानीय गाँधी मैदान के ग्राउंड-3 पर हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब रेड की टीम ने निर्धारित 30ओवर के मैच में 22.4 ओवर में 117/10 रन का स्कोर बनाया जिसमे सलमान ने 39 और शाहबाज ने 25 रन का योगदान अपने टीम के लिए दिया।चकिया के तरफ से गेंदबाजी में सौरव ने 3 और अभिषेक ने भी 3 विकेट लिए।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चकिया की टीम ने सिर्फ 23.3ओवर में ही 121/6 का स्कोर बनाते हुए मैच को 4 विकेट से जीत लिया। चकिया के बल्लेबाज सिद्धान्त के 24 और रजनीश के 21 रन के अलावे अन्य बल्लेबाज ने छोटा-छोटा सहयोग अपने टीम के लिए किया।।रॉयल क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी में रमेश ने 3 विकेट लिए।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

मैच में स्टेट पैनल एलीट ग्रुप के अम्पायर वेदप्रकाश व डिस्ट्रिक्ट पैनल के गौरव कुमार ने अम्पायरिंग की भूमिका निभाई।स्कोरर की भूमिका कुमार आर्यन ने निभाया।

मैच के मैन ऑफ द मैच चकिया क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अभिषेक को उसके शानदार गेंदबाजी के लिए जी के स्पोर्ट्स के द्वारा दिया गया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष सह एन सी ए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर गुलाब खान,खिलाड़ी प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय,क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी संजय कुमार टुन्ना, प्रकाश रंजन,शैलेंद्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार, संजीव कुमार, दिवाकर कुमार इत्यादि सहित खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!