Khelbihar.com
Patna: अखिल बिहार शतरंज संघ ने आज वर्ष 2020-21 के लिये अपना टूर्नामेंट कैलेंडर जारी कर दिया। इस वर्ष कुल 14 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।इस वर्ष से बिहार स्टेट टीम चैंपियनशिप और बिहार स्टेट एमेच्यूर चैंपियनशिप , दो और प्रतियोगिताएं कैलेंडर में शामिल की गईं हैं।
कैलेंडर जारी करते हुए अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अनुरोध अब भी विचारणीय है ,जिन्हें बाद में स्वीकृती दी जा सकती है।इन्ही प्रतियोगिताओं से चयनित खिलाड़ी सम्बंधित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
नए कैलेंडर वर्ष में प्रथम प्रतियोगिता बिहार राज्य रैपिड एवं ब्लिट्ज चैंपियनशिप होगी।