Home Bihar Cricket News, कटिहार सीनियर डिवीजन लीग:-आकाश औऱ तनुज के स्विंग का कमाल कटिहार रेड 8 विकेट विजयी।

कटिहार सीनियर डिवीजन लीग:-आकाश औऱ तनुज के स्विंग का कमाल कटिहार रेड 8 विकेट विजयी।

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

Katihar: कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सीनियर डिवीजन लीग के खिलाड़ियों में से चयनित चार टीमों रेड, ब्लू, ग्रीन एव येलो की स्व. मनोज ठाकुर स्मृति के.डी.सी.ए.चैलेंजर ट्रॉफी का शुभांरभ आज डी एस कॉलज मैदान पर किया गया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

जिसका उद्धघाटन स्व मनोज ठाकुर के पुत्र एव कटिहार के जानेमाने व्यवसायी मनीष ठाकुर ने दीप प्रजवल्लित कर एव खिलाड़िओं से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव रितेश कुमार, संयुक्त सचिव तौसीफ अख्तर, कोषाध्यक्ष सज्जाद आलम, संयोजक संजीव सिंह, मनीष कुमार, चयनकर्ता जयंत मल्लिक, अनुसाशन समिति के सुनील सिंह, राजकुमार, आदि उपस्तिथ रहे.


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


6 से 14 मार्च तक चलने वाले चार टीमो के इस राउंड रोबिन लीग का फाइनल 14 मार्च को खेला जायेगा। आज मैच कटिहार रेड बनाम कटिहार ग्रीन के बीच खेला गया जिसका टॉस रेड के कप्तान खालिद आलम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

सुबह हुई बरिस और तेज हवा ने उनके फ़ैसले को सही साबित कर दिया कब रेड के ओपनिंग गेंदबाज आकाश कुमार और तनुज भगत ने अपनीं स्विंग लेती हुई गेंदों से विपक्षी बल्लेबाजो को असहाय सा बना दिया और ग्रीन की पूरी टीम 80 रन बना कर आल आउट हो गयी। जिसमे सर्वाधिक स्कोर अभिरूप सेन का रहा जिसने 18 रन बनाये एव निचले क्रम में श्यान खान ने कुछ अच्छे शॉट खेल कर 12 रन बनाये। जबकी गेंदबाजी में आकाश कुमार ने 6 ओवर में 27 रन दे कर 3 विकेट लिए जबकि तनुज भगत ने 6 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिए।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी कटिहार रेड की टीम गौतम के 45 नाबाद एव असीम अख्तर के 23 रनों के बदौलत इस मैच को 8 विकेट से जीत कर अपने सफर की शानदार शुरुआत की।
आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तनुज भगत को दिया गया।
कल का मैच कटिहार रेड बनाम कटिहार येलो के बीच सुबह 9 बजे से डी एस कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!