Home Bihar बाँका एफ.सी के तत्वावधान में 5वीं फुटबाल चैम्पियनशिप का शानदार आगाज़।

बाँका एफ.सी के तत्वावधान में 5वीं फुटबाल चैम्पियनशिप का शानदार आगाज़।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

बाँका 24 नवंबर: स्थानीय आर एम के स्कूल के मैदान पर ” बाँका फुटबाल क्लब ” के तत्वावधान में आयोजित 5वीं फुटबाल चैम्पियनशिप का आज भव्य उदघाटन बाँका नगर परिषद के चेयरमैन संतोष कुमार सिंह और बाँका जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।


क्लब के संरक्षक सुधांशु कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है और इसे 8 ग्रुप में बाँटा गया है। आठ टीमों के बीच आज मैच खेला गया जबकि आठ टीमों के बीच मैच कल खेला जाएगा। दो क्वाटर फाइनल मैच भी कल खेले जाएंगे। सेमीफाइनल और फाइनल का मैच 26 नवम्बर 2020 को इसी मैदान पर खेला जाएगा।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


आज आठ टीमों के बीच खेले गए मैचों में से प्रथम मैच में दुधियातरी फुटबाल टीम ने महादेव फुटबाल टीम को 6-4 से पराजित कर विजय प्राप्त किया ।मंझलाडीह टीम ने महादेव टीम को 1-0, पोखरिया टीम ने साओत क्षेत्र टीम को 4-1,से जबकि पिरौटा फुटबाल टीम ने हीरमोती टीम को 5- 4 गोल से पराजित कर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231


मैच में मनोरंजन प्रसाद और प्रमोद कुमार सिंह ने निर्णायक के रूप में अहम योगदान दिया। इस मौके पर सुवोद कुमार झा, शिव नारायण झा, नीरज कुमार, राजीव कुमार,चंदन चौधरी, सिकंदर यादव ,मोनू कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कल देवघर,भागलपुर जमुई आदि टीमों के बीच शानदार मैच खेला जाएगा। बांका से कन्हैया प्रसाद चौहान की रिपोर्ट।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!