Home Bihar बीसीसीआई से अप्रूव है राजगीर में बन रहा अंतराष्ट्रीय स्टेडियम,

बीसीसीआई से अप्रूव है राजगीर में बन रहा अंतराष्ट्रीय स्टेडियम,

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

पटना 2 दिसंबर : बिहार सरकार के द्वारा राजगीर में बन रहे अंतराष्ट्रीय स्टेडियम की समीक्षा बैठक निर्माणाधीन स्टेडियम के प्रांगण में बिहार सरकार के निदेशक खेल संजय कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस बैठक में विभाग के बुलावे पर विभिन्न खेलों से जुड़े 20 से 25 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार के निर्देश पर पूर्व रणजी खिलाड़ी और बिहार सीनियर टीम के कोच व सहायक कोच रहे निखलेश रंजन और अशोक कुमार ने इस बैठक में हिस्सा लिया।

बैठक के बाद इन दोनों पूर्व रणजी खिलाड़ियों ने बिहार सरकार के द्वारा बनाए जा रहे इस अंतराष्ट्रीय स्टेडियम की रूप रेखा पर प्र्शन्नता व्यक्त की और कहा की इसके बन जाने से बिहार में भी लगातार अंतराष्ट्रीय मैचों के होने का मार्ग प्र्सस्त होगा।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस समीक्षा बैठक में इस स्टेडियम के निर्माण से जुड़ी कंपनी के द्वारा एक प्रजेंटेशन दिया गया। बीसीए की ओर से इस बैठक में उपस्थित निखलेश रंजन और अशोक कुमार ने बताया की हम लोगों ने प्रैक्टिस विकेट की संख्या को तीन से 10 करने तथा सेंटर विकेट की संख्या को नौ से बारह करने तथा लाइट की व्यवस्था को मजबूत करने का सुझाव दिया है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस दोनों खिलाड़ियों ने बताया की यह स्टेडियम अतराष्ट्रीय मानक पर बन रहा है, तथा इसको बीसीसीआई की तकनीकी समिति के द्वारा अप्रूव किया जा चुका है। यह जानकारी बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन सुरेश मिश्रा ने दी।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!