Home Bihar सत्र 2020-21 के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के चयन समिति कि घोषणा,देखें

सत्र 2020-21 के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के चयन समिति कि घोषणा,देखें

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

पटना 15 दिसंबर: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी सीजन के लिए चयन समिति की घोषणा कर दी है। बीसीए  के सचिव संजय कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जीशान उल यकीन को वरीय ,प्रभात कुमार को जूनियर तथा राखी सिंह को महिला चयन समिति का चेयरमैन बनाया गया है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

जारी विज्ञप्ति के अनुसार वरीय चयन समिति में चेयरमैन जीशान उल यकीन के अलावा राजीव कुमार और संजीव कुमार बाबा सदस्य के रूप में नियुक्त किए गए हैं, जूनियर चयन समिति में प्रभात कुमार को चेयरमैन तो मनोज कुमार और अंशुमान राज को सदस्य नियुक्त किया गया है, 

जबकि महिला चयन समिति में राखी सिंह को चेयरमैन तो शिखा सोनिया और मनिंदर सिंह को सदस्य बनाया गया है।  यह जानकारी बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन सुरेश कुमार मिश्रा ने दी।

Related Articles

error: Content is protected !!