Home Bihar स्व.कौशल्या देवी व स्व.उमा देवी मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 27 दिसंबर को पटना में

स्व.कौशल्या देवी व स्व.उमा देवी मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 27 दिसंबर को पटना में

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

पटना 24 दिसंबर : 27 दिसंबर 2020 को स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी की मेजबानी में अनीसाबाद स्थित सीआईएसएफ ग्राउंड पर एकदिवसीय कौशल्या देवी व उमा देवी मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। इसकी जानकारी एकेडमी के सहायक कोच संजीव कुमार झा ने दी।


उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। मैच लाल गेंद से व्हाइट ड्रेस में खेला जायेगा। उन्होंने कहा कि भाग लेने वाली टीमों की घोषणा एक-दो दिन के अंदर कर दी जायेगी। इस मैच में कई राष्ट्रीय क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि स्व. कौशल्या देवी पूर्व रणजी खिलाडी सह कोच पवन कुमार की दादी थीं और स्व. उमा देवी पवन की मां थीं। ये दोनों महिलाएं अपने जीवन काल में हमेशा सामाजिक कार्यों में हिस्सा लिया करती थीं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!