Home Bihar प्रो. पी. एन. शर्मा स्मृति बिहार राज्य सीनियर एवं महिला शतरंज प्रतियोगिता  का आगाज़।

प्रो. पी. एन. शर्मा स्मृति बिहार राज्य सीनियर एवं महिला शतरंज प्रतियोगिता  का आगाज़।

by Khelbihar.com
  • सुमन,विपल,सुधीर,वाई पी ,नेहा ,मिन्की समेत सभी वरीय खिलाड़ी जीते।
  • प्रो. पी. एन. शर्मा स्मृति बिहार राज्य सीनियर एवं महिला शतरंज प्रतियोगिता  आरम्भ।

पटना 16 फरवरी: अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में एंव  एडहॉक कमिटी , पटना जिला शतरंज संघ के सहयोग से पटना के साइंस कॉलेज स्थित जिम्नेजियम हॉल में   आज से प्रो. पी. एन. शर्मा स्मृति बिहार राज्य सीनियर शतरंज एवं बिहार राज्य महिला शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई।

बिहार के जाने माने शिक्षाविद , राजनीतिज्ञ , खेल प्रशासक एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो पी एन शर्मा की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पटना विश्वविद्यालय के कुलपति श्री गिरीश कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय अंडर 10 चैंपियन रेयान मोहम्मद के साथ बाजी खेलकर की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में पटना साइंस कॉलेज के प्राचार्य श्रीराम पद्मदेव , अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना, वरीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ,सचिव धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार , प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष अजित कुमार सिंह , समन्वयक कृष्ण भूषण पद्मदेव ने प्रो पी एन शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रो पी एन शर्मा की स्मृति में सीनियर एवं महिला राज्य चैंपियन हेतु एक ट्रॉफी का भी लोकार्पण किया गया।

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 114 जबकि महिला वर्ग में 26 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय निर्णायक नन्दकिशोर श्रीवास्तव के अनुसार  प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में नौ जबकि महिला वर्ग में कुल छह चक्र के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग के मुकाबले प्रतिदिन सुबह नौ एंव दोपहर दो बजे से जबकि महिला वर्ग के मुकाबले दोपहर दो बजे से खेले जाएंगे।

प्रथम चक्र की समाप्ति के उपरांत दोनों वर्गों में सभी वरीय खिलाड़ियों ने अपने अपने मुकाबले जीत लिये।
आज के मुख्य परिणाम इस तरह रहे:-

बिहार राज्य सीनियर शतरंज

1. सुमन सिंह 1 ने दिव्यांशु राज 0 को ,
2. विपल सुभाषी 1 ने मनीष सिंह 0 को ,
3.सुधीर कुमार सिन्हा 1 ने प्रणव कुमार 0 को,
4.चौधरी अनन्त नारायण 1 ने कैफ उल्लाह 0 को , 5.कुमार गौरव 1ने शाहिद हुसैन 0 को,
6.वाई पी श्रीवास्तव 1 ने प्रत्यूष कुमार 0 को
7. आशुतोष कुमार 1 ने आकाश कुमार 0 को
8 सुधांशु रंजन 1 ने आशीष रंजन 0 को
9 रूपेश रंजन 1 ने अजित कुमार सिंह 0 को
10 अमित कुमार साहनी 1 ने राहुल कुमार 0 को पराजित किया।

बिहार राज्य महिला शतरंज

1.नेहा सिंह 1 ने ज्योति कुमारी 0 को
2.मिन्की सिन्हा 1 ने खुशी 0 को
3 पम्मी रानी 1 ने कोमल प्रिया 0 को
4 रानी पूजा 1 ने मोनिका आनन्द को
5 रश्मि प्रिया 1 ने पलक सिन्हा 0 को
6 कुमारी प्रेरणा 1 ने संगम कुमारी 0 को
7 आद्या श्री 1 ने संगीता कुमारी 0 को
8 परी सिन्हा 1 ने अंकिता राज 0 को
9 स्वर्णिका 1 ने आर्शी 0 को
10 उन्नति दत्त 1 ने दीप शिखा 0 को
11 वंदना प्रेयसी 1 ने फ़ातिमा अजीम 0 को पराजित किया जबकि निवृति और सृष्टि की बाजी ड्रा रही।

Related Articles

error: Content is protected !!