सीतामढ़ी 01 मार्च: कला , संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के द्वारा राज्य स्तरीय विद्यालय क्रिकेट ( बालक ) U – 14 , प्रतियोगिता की प्रतिनिधित्व अर्जुन कुमार के नेतृत्व में सीतामढ़ी की टीम को टीम प्रभारी के साथ आज कार्यालय कर्मी श्री मनोज कुमार , श्री रघुनन्दन कुमार श्री सतीश कुमार जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव , विवेक मिश्रा क्रिकेट कोच एवं राजकिशोर महतो वरीय खिलाड़ी के द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाओं के साथ सहरसा के लिए रवाना किया गया ।
कला , संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में इस राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 25 फरवरी से 06 मार्च 2022 तक सहरसा के क्रिकेट मैदान में किया जायेगा । प्रतियोगिता में सीतामढ़ी के कुल 16 खिलाड़ी भाग लेंगे ।
खिलाड़ी का नाम :-
- तत्या नंदन
- पियूष कुमार
- चितरंजन कुमार
- करण कश्यप
- रवि कुमार
- रजनीश कुमार
- आलोक कुमार सिंह
- अमृत कुमार
- अमन राज
- किशन कुमार
- शिवा आनंद
- अर्जुन कुमार मिश्रा
- आदित्य कुमार
- रिशु कुमार
- ओम प्रकाश
- राजेश कुमार