Home Bihar हेमन ट्रॉफी में गया, शिवहर, भोजपुर, सिवान, कटिहार, और खगड़िया की टीम विजयी।

हेमन ट्रॉफी में गया, शिवहर, भोजपुर, सिवान, कटिहार, और खगड़िया की टीम विजयी।

by Khelbihar.com

पटना। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित हेमन ट्रॉफी सत्र- 2022- 23 के तिसरे दिन आज 6 जोन मगध, मिथिला, सीमांचल, शाहाबाद, वेस्टर्न और सेंट्रल जोन पर मुकाबला खेला गया।

जबकि पाटलिपुत्र जोन पर आज तकनीकी कारणों से मैच नहीं हो सकी।जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने बताया कि आज खेले गए 6 जोन पर अलग- अलग हेमन ट्रॉफी के मुकाबलों में मगध जोन पर गया ने शेखपुरा को 9 विकेट से, मिथिला जोन पर शिवहर ने मधुबनी को छह विकेट से, सीमांचल जोन पर कटिहार ने मधेपुरा को 9 विकेट से, पाटलिपुत्र जोन पर तकनीकी कारणों से मैच नहीं हो सकी, शाहाबाद जोन पर भोजपुर ने औरंगाबाद को छह विकेट से, वेस्टर्न जोन पर सिवान ने गोपालगंज को सात विकेट से और सेंट्रल जोन पर खगड़िया ने सुपौल को 60 रन से पराजित किया।

संक्षिप्त स्कोर:-

मगध जोन:-
मैच स्थल:- गया कॉलेज खेल परिसर, गया। शेखपुरा:- 144 /10 जतिन 53 रन, अमित राज 25 रन और कप्तान दीपक राजा 20 रन। गेंदबाजी गया;- गौरव चार विकेट और निक्कू 3 विकेट।बल्लेबाजी गया:- 147/01 रंजन राज नवाब 75 रन, मंगल महरुर 42 रन और कुश प्रताप नाबाद 23 रन

गेंदबाजी शेखपुरा:-सूरज विजय को एक विकेट।
दया ने शेखपुरा को 9 विकेट से पराजित किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गौरव कुमार को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

मिथिला जोन:-

मैच स्थल :- नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय, दरभंगा।
बल्लेबाजी मधुबनी:- 170 /10 ओवर (45)
प्रीतम राय 57 रन, आयुष आनंद और आदर्श सिंह 25- 25 रन। गेंदबाजी शिवहर :- मृत्युंजय चार विकेट।

बल्लेबाजी:- शिवहर 172/04
ओवर:- (31.5) संजय भास्कर 67 रन, साहिल सिन्हा 32 रन और शिवम नाबाद 22 रन। गेंदबाजी मधुबनी :-
आदित्य राज 2 विकेट।

शिवहर ने मधुबनी को 6 विकेट से पराजित किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मृत्युंजय को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

पाटलिपुत्र जोन :-

मैच स्थल:- जहानाबाद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, एरोड्रम स्टेडियम
तकनीकी कारणों से मैच नहीं हो सकी।

सीमांचल जोन :-

मैच स्थल:- ग्रीन वैली पूर्णिया बल्लेबाजी मधेपुरा:- 94/10
ओवर:-(36.3) स्मिथ राज 21 रन सागर और रोशन आनंद 16-16 रन।गेंदबाजी कटिहार:-पीटर मारडी और मयंक तीन-तीन विकेट, खालिद आलम दो विकेट।
बल्लेबाजी कटिहार:- 96/01 ओवर:- 16 अंकित सिंह नाबाद 59 रन और खालिद आलम नाबाद 24 रन।गेंदबाजी मधेपुरा:-
हर्ष प्रकाश को एक सफलता हाथ लगी।
कटिहार में मधेपुरा को 9 विकेट से पराजित किया और पीटर मारडी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

शाहाबाद जोन :-

मैच स्थल:- जगजीवन स्टेडियम भाबुआ बल्लेबाजी भोजपुर:- 283/06 ओवर:- 50 आदर्श कुमार नाबाद 97 रन, सौरव 50 रन और सागर तिवारी 37 रन। गेंदबाजी औरंगाबाद :-
विवेक और करण राज को दो-दो विकेट।बल्लेबाजी औरंगाबाद:-277/10 ओवर :- 50 हर्ष राज पूरू 75 रन, विपिन कुमार 49 रन और पृथ्वीराज 33 रन।

गेंदबाजी भोजपुर :-राहुल और पुरुषोत्तम कुमार पिंटू को दो-दो विकेट। भोजपुर में औरंगाबाद को 6 रन से पराजित किया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आदर्श कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

वेस्टर्न जोन:-

मैच स्थल:- रेलवे स्टेडियम हाजीपुर बल्लेबाजी गोपालगंज :-160/09 (50) आमोद यादव 35 रन, रवि कुमार नाबाद 30 रन और उत्कर्ष सिंह 28 रन। गेंदबाजी सिवान:-
चंदन यादव और आरिफ रिजवान को तीन-तीन विकेट जबकि शब्बीर खान को दो विकेट।बल्लेबाजी सिवान:- 163/03
ओवर:- 37.2 सोनू गुप्ता 71 रन, नवनीत कुमार 25 रन और मनीष कुमार गिरी नाबाद 36 रन।गेंदबाजी गोपालगंज:-
सचिन कुमार सिंह और राहुल राज गिरी को एक-एक विकेट।
सिवान ने गोपालगंज को 7 विकेट से पराजित किया और सोनू कुमार गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

सेंट्रल जोन:-

मैच स्थल:- गांधी स्टेडियम बेगूसराय। बल्लेबाजी खगड़िया:- 408/07 ओवर:- (50) विश्वजीत गोपाला 102 रन, प्रतीक वत्स 72 रन और राहुल सिंह 90 रन। गेंदबाजी सुपौल:-
वीरेंद्र कुमार सिंह और मोहम्मद कमला उद्दीन को तीन-तीन विकेट।

बल्लेबाजी सुपौल :- 348/10 ओवर :- 45.5
राजेश सिंह 73 रन, जयचंद 72 रन, गौरव कुमार 62 रन और अंकित 49 रन। गेंदबाजी खगड़िया :- कुंदन 3 विकेट, देवराज पंडित और सचिन तोमर को दो-दो विकेट।खगड़िया ने सुपौल को 60 रन से पराजित किया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शतकवीर खिलाड़ी विश्वजीत गोपाला को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

कल से अंगिका सहित सभी 8 जोन पर पूर्व से निर्धारित मैच फिक्सचर के अनुसार अलग-अलग मुकाबले खेले जाएंगे।

Related Articles

error: Content is protected !!