Home Bihar अशोक सिंह मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता का शानदार आगाज, देखें आज का परिणाम

अशोक सिंह मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता का शानदार आगाज, देखें आज का परिणाम

by Khelbihar.com

पटना : लोहिया नगर माउंट कार्मेल हाई स्कूल के प्रांगण में अशोक सिंह फाउंडेशन के तत्वाधान में चौथी अशोक सिंह मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ।

टूर्नामेंट शुरू होने के पहले दिन पटना जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश, कैमूर जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश कुमार, एमएलसी ग्रुप के निदेशिका मीनू सिंह, उपाध्यक्ष शालिनी सिंह, फिडे इंस्ट्रक्टर राकेश रंजन ने दीप प्रज्वलित कर एवं नन्हे-मुन्ने शतरंज खिलाड़ियों के साथ शतरंज खेल कर शानदार आगाज किया। मंच का संचालन स्पोर्ट्स हेड रूपक कुमार जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुभद्रा कुमारी ने किया।

इस मौके पर प्रशासक अवध किशोर प्रसाद, संदीप कुमार सिंह, टूर्नामेंट ऑफिशियल राजेश रंजन, सुधीर कुमार मिश्रा, रुपेश रंजन, आलोक प्रियदर्शी, आदिति आर्य, खेल शिक्षक शिवम कुमार एवं पंकज कुमार विद्यार्थी मौजूद थे । यह टूर्नामेंट 27 जुलाई तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलों के 95 बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग्य आजमा रहे हैं।

पटना जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि शतरंज एक ऐसा खेल है जो बच्चों के मानसिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। अभिभावकों को भी चाहिए कि घर में शतरंज खेल को बढ़ावा दें। देखा जाता है कि बच्चे आजकल मोबाइल में ज्यादा रुचि रख रहे हैं, जिससे उनका मानसिक विकास मंद पड़ गया है। ऐसे में यह खेल उनके लिए एक टॉनिक का काम करेगा।

इस अवसर पर निदेशिका मीनू सिंह ने बताया कि हम लोग इस प्रकार का आयोजन करते आए हैं और आगे भी अन्य खेलों का आयोजन होता रहेगा। वहीं उपाध्यक्ष शालिनी सिंह ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वेसिक शिक्षा के तर्ज पर एल एम सी ग्रुप ऑफ स्कूल विभिन्न प्रकार के आउटडोर एवं इंडोर खेल का आयोजन समय-समय पर करता है ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सकें।

मुख्य निर्णायक राकेश रंजन के अनुसार आज खेले गए पहले चक्र के परिणाम इस प्रकार है-

अंडर 10 बालक वर्ग में पीयूष आनंद ने अक्षत ओझा को अर्ष सरीन हर्ष सरीन ने रोहित राज औम कश्यप ने सम्यक पाठक आयुष राज ने शौर्य रंजन, उत्सव वर्मा ने दिव्यांश झा, मिलिंद प्रियम ने यश राज को हराया जबकि मिहिर प्रियम को बाय मिला, हर्ष गोविंद और आरुष कुमार, प्रियांशु राज और अंकित राज के बीच बाजी बराबरी पर समाप्त हुई ।

अंडर 10 बालिका वर्ग में मित्रा बिंदा ने अध्या रॉय को, ओजस्वी ने अनन्या को, अंकिता राज ने सांची सिन्हा को, सांवी सिन्हा ने अंशिका को अर्शी ने सौम्या आनंद को, तृषा रंजन ने कोमल रानी को हराया जबकि अनोखी पारी और सांवि एवं अन्वेशिका और श्रृष्टि देय के बीच बाजी बराबरी पर समाप्त हुई।

अंडर 12 बालक वर्ग में मो. कैफ उल्लाह ने कार्तिकेय नंदन को मयंक राज ने अभिषेक कुमार चौधरी को नीरज कुमार ने आदर्श रंजन को अक्षत राज ने निशांत देव को रुद्र राज ने अमन राज को अमन राज ने साहिल कुमार को आशीष कुमार ने संपूर्ण गुप्ता को भव्य शर्मा ने सत्या को वैभव बालाजी ने श्रेया सिंह को उत्कर्ष राज ने दयान शेखर सिंह को वैभव आनंद ने ईशान आनंद को यशराज ने ईशान कुमार को यशराज सीन है प्रशांत सिंह को हराया जबकि अभिनव केसरी एवं मनी रूपराज के बीच बाजी ड्रॉ रही।

अंडर 12 बालिका वर्ग में तानिया रंजन ने आशिका नंदनी को एवं अंशिका गौरव ने तेजस को हराया।
अंडर 15 बालक वर्ग में अभिज्ञान कश्यप ने प्रसनजीत कुमार को अक्षित झा ने अतुल राज सिंह को आर्यन राज ने प्रिंस राज को प्रियांशु राज ने अतुल कुमार को राज किशोर शर्मा ने चंद्रशेखर कुमार को गौरव कुमार ने रौनक जायसवाल को सक्षम नाथ ने हेमंत कुमार को सत्यम राज ने केशव कुमार झा को सौरव सिन्हा ने कुंदन कुमार को शशांक सिंह ने नमन कुमार को शौर्य सिन्हा ने नंदन कुमार को हराया जबकि विद्यांशु कुमार रवि एवं नीरज नमन के बीच बाजी ड्रॉ रही

अंडर 15 बालिका वर्ग में अदीबा उल्लाह ने माही साह को ऐश्वर्या श्री ने मुस्कान रंजन को रिया कुमारी ने प्रिया करीनी को हराया।
अंडर 17 बालक वर्ग में अक्षत सिंह ने करण सिंह को मयंक शर्मा ने सत्यानंद विद्यासागर को हराया।
अंडर 17 बालिका वर्ग में कृतिका रंजन ने ज्योत्सना को स्वाति ने अलका को हराया।

Related Articles

error: Content is protected !!