Home Bihar वूमेंस अंडर-15 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट: झारखंड ने बिहार पर दर्ज की जीत

वूमेंस अंडर-15 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट: झारखंड ने बिहार पर दर्ज की जीत

by Khelbihar.com

पटना। वीमेंस अंडर-15 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी के अंतर्गत खेले गए मैच में झारखंड ने बिहार को नौ विकेट से पराजित किया।

बीसीसीआई द्वारा आयोजित यह मुकाबला इंदौर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में खेला गया। टॉस बिहार ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए सभी विकेट खोकर 34.3 ओवर में 88 रन बनाये। ममता कुमारी पटेल ने 4,कप्तान वैदही यादव ने 19,गीतांजलि रानी ने 24, मुस्कान वर्मा ने 17,आकृति यादव ने 5,सौम्या अखरौरी ने 8 रन बनाये। अतिरिक्त से 8 रन बने।

झारखंड की ओर से स्नेहा ने 7 रन देकर 1, नेहा कुमारी शॉ ने 15 रन देकर 1, प्रियंका लुथरा ने 18 रन देकर 2,बब्ली ने 12 रन देकर 2, लक्ष्मी कुमारी ने 8 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
झारखंड ने 89 रन के लक्ष्य को प्रियंका लुथरा के नाबाद 56 रनों की मदद से 13.3 ओवर में 1 विकेट पर 90 रन बना कर प्राप्त कर लिया। प्रियंका ने 28 गेंद में 12 चौका नाबाद 56 रन और वर्षा कुमारी ने नाबाद 24 रन बनाये।

संक्षिप्त स्कोर:

बिहार— 34.3 ओवर में 88 रन पर आलआउट, वैदेही यादव 19, गीतांजलि रानी 24, मुस्कान वर्मा 17, सौम्या अखौरी 8, अतिरिक्त 8, विकेट— प्रियंका लुथरा 2/18, बबली 2/12, लक्ष्मी कुमारी 2/8, स्नेहा 1/7, नेहा शॉ 1/15,
झारखंड— 13.3 ओवर में 1 विकेट पर 90 रन, वर्षा कुमारी नाबाद 24, प्रियंका लुथरा नाबाद 56, अतिरिक्त 10,

Related Articles

error: Content is protected !!