Home Bihar बिहार वीमेंस खो-खो लीग : ग्रीन जायंटस व पिंक पॉयनियर्स का सुहाना सफर जारी

बिहार वीमेंस खो-खो लीग : ग्रीन जायंटस व पिंक पॉयनियर्स का सुहाना सफर जारी

by Khelbihar.com
पटना। खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में मसौढ़ी के संत मैरी स्कूल में चल रही बिहार वीमेंस खो-खो लीग में ग्रीन जायंटस और पिंक पॉयनियर्स का सुहाना सफर जारी है।

इस लीग के तीसरे दिन सुबह के सत्र में तीन मुकाबले हुए जिसमें पिंक पॉयनियर्स , ब्लू ब्लास्टर्स और गोल्डन गर्ल्स ने जीत हासिल की।इससे पहले दूसरे दिन के सायं सत्र में ग्रीन जायंट्स,रेड रेंजर्स,ग्रीन जायंट्स ने जीत हासिल की।

तीसरे दिन के सुबह के सत्र में पहला मैच पिंक पॉयनियर्स और व्हाइट वारियर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में पिंक पॉयनियर्स ने एक पारी व 27 अंक से जीत हासिल की। पिंक पॉयनियर्स की ओर से श्रुति सिंह ने 14,पुष्पा कुमारी ने 11, मिलि कुमारी ने 8 अंक अर्जित किये। व्हाइट वारियर्स की ओर से काजल ने 6 और तान्या कुमारी ने 4 अंक हासिल किया।

दूसरे मुकाबले में ब्लू ब्लास्टर्स ने सिल्वर स्टार पर रोमांचक जीत हासिल की। ब्लू ब्लास्टर्स ने सिल्वर स्टार्स को 29-28 से पराजित किया। ब्लू ब्लास्टर्स की ओर से गुड़िया कुमारी ने 15 और सुमन भारती ने 2 अंक हासिल किये। सिल्वर स्टार्स की ओर कृष्णा प्रिया ने 6 और मुस्कान कुमारी ने 6 अंक हासिल किये।

तीसरे मुकाबले में गोल्डन गर्ल्स ने येलो योद्धा को 23 अंक से हराया। गोल्डन गर्ल्स की ओर से रेणु ने 14 और लक्ष्मी ने 9 अंक अर्जित किये। येलो योद्धा की ओर से देवयानी ने 10 व श्रेया सिंह ने 8 अंक हासिल किये।

शुक्रवार को खेले गए सायं सत्र के मैच में ग्रीन जायंट्स ने सिल्वर स्टार को 2 अंक (18-16) के अंतर से हराया। इस मैच में ग्रीन जायंटस की ओर से शैली कुमारी ने 7,रागनी कुमारी ने 3 अंक हासिल किये जबकि सिल्वर स्टार्स की ओर से पूनम कुमारी ने 2 अंक अर्जित किये।

रेड रेंजर्स ने येलो योद्धा को 4 अंक (47-43) से मात दी। रेड रेंजर्स की ओर से स्नेहा निधि ने 16 और सुकन्या कुमारी ने 4 अंक हासिल किये। येलो योद्धा की ओर से आहूति ने 14 और कौसन कुमारी ने 12 अंक हासिल किये।

ग्रीन जायंट्स ने ब्लू ब्लास्टर्स को 32 अंक (46-14) से हराया। ग्रीन जायंटस ने 15 और नीतू कुमारी ने 10 अंक हासिल किये। ब्लू ब्लास्टर्स की ओर से तृष्णा प्रिया ने 4 व सुमन भारती ने 5 अंक हासिल किये।

अंतिम मुकाबले में रेड रेंजर्स ने सिल्वर स्टार्स को 3 अंक से मात दी। रेंड रेंजर्स की ओर आशा कुमारी ने 11,मुस्कान कुमारी ने 11 अंक हासिल किये। सिल्वर स्टार्स की ओर आर्या प्रांजलि ने 8 अंक हासिल किये।

तीसरे दिन के मैचों की शुरुआत खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव नीरज कुमार पप्पू, संत मैरी स्कूल के सेक्रेटरी फादर प्रभु दास और स्कूल के प्राचार्य फादर पैकियम बास्कर वी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैचों का आंखो-देखा हाल सुना विनीत ने सबों का मन मोह लिया।

Related Articles

error: Content is protected !!