Home बिहार खेल न्यूज़ बिहार राज्य महिला शतरंज प्रतियोगिता में नेहा सिंह,गरिमा और प्रेरणा शीर्ष पर चल रही है

बिहार राज्य महिला शतरंज प्रतियोगिता में नेहा सिंह,गरिमा और प्रेरणा शीर्ष पर चल रही है

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

पटना।। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में खेली जा रही बिहार राज्य महिला शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज दो चक्र खेले  गए। अबतक खेले गए कुल तीन चक्रों की समाप्ति के बाद वैशाली की नेहा सिंह, पूर्णिया की गरिमा गौरव और सहरसा की प्रेरणा कुमारी तीन – तीन अंको के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही हैं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

तीसरे चक्र में एक नम्बर बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए नेहा सिंह ने पटना की अमीषा अरुंजय कुमार को पराजित कर संयुक्त बढ़त बना ली।  दो नम्बर बोर्ड पर काले मोहरों से खेलने के बावजूद पूर्णिया की अनुभवी राष्ट्रीय खिलाड़ी गरिमा गौरव ने वैशाली की रश्मि प्रिया  को परास्त किया ।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

वहीं तीन नम्बर बोर्ड पर अनुभवी राष्ट्रीय खिलाड़ी और पूर्व राज्य महिला चैम्पियन  पटना की मिन्की सिन्हा को हार का सामना करना पड़ा। तकरीबन 500 रेटिंग अंको के अंतर के बावजूद सहरसा की उभरती प्रतिभा प्रेरणा ने मिन्की को काले मोहरो से पराजित कर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 

प्रथम तीन बोर्ड के निर्णायक मुकाबलों ने तीन चक्र की समाप्ति के बाद तीन खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर आ गए हैं।बोर्ड नम्बर चार पर पटना की अदीबा उल्ला और सृष्टि के बीच खेली गई बाजी अनिर्णीत रही। अदीबा 2.5 अंको के साथ दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

बोर्ड नम्बर पांच पर वर्तमान राज्य महिला चैम्पियन मरियम फातिमा (2) ने पटना की समृद्धि कोलेकर(1.5) को परास्त कर प्रतियोगिता में वापसी कर ली। बताते चलें कि मरियम को सुबह खेले गए मुकाबले में वैशाली की रश्मि प्रिया से हार का सामना करना पड़ा था।

आज के अन्य मुकाबले एवं परिणाम इस प्रकार हैं:

6)पम्मी रानी , पटना(2) ने शिवानी ,छपरा(1) को

7)प्रीति कुमारी ,सहरसा,(2) ने अभिश्री दीपू,पटना(1) को 

8)अमीषा कुमारी,मुज़फ़रपुर (2) ने वागीशा आनंद ,पटना,(1) को

9)भाव्या वर्मा ,पटना(2) ने उन्नति दत्त पटना (1) को

10)अंकिता कुमारी , भागलपुर(2) ने वर्षा स्वराज,छपरा(1) को ,

11) अभिलाषा दीपू, पटना(1) ने संज्ञा पलक,पटना(0)

12)सैन्य,छपरा(1) ने कोमल सिंह मुस्कान,गया(0) को

13)प्रिय रानी,पटना(1) ने शिखा विप्लव,वैशाली,(0) को पराजित किया जबकि पटना की स्वर्णिका ठाकुर(1.5) और मनीषा त्रिवेदी(1.5)  के बीच खेली गई बाजी ड्रा रही।

कल प्रतियोगिता का अंतिम दिन है और कल दो चक्र खेले जायेंगे। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कल शाम चार बजे किया जायेगा।।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!