Home बिहार खेल न्यूज़ गोल्डेन जुबली फिडे रेटिंग शतरंज में विपल , सुधीर ,शिवप्रिय ,स्कन्द एवं रुपेश शीर्ष पर

गोल्डेन जुबली फिडे रेटिंग शतरंज में विपल , सुधीर ,शिवप्रिय ,स्कन्द एवं रुपेश शीर्ष पर

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

पटना।। राजधानी पटना के लाला लाजपतराय भवन में शुरू हुई लाला लाजपतराय स्मृति ए बी सी ए गोल्डेन जुबली फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में चार चक्रो की समाप्ति के बाद चार अंको के साथ 5 खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं। 

आज खेले गए चौथे चक्र के मुकाबले में प्रतियोगिता के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी विपल सुभाषी ने पश्चिम बंगाल के शुभम साहा को काले मोहरों से मात देकर अपनी अग्रता बनाये रखी। क्विन्स इंडियन पद्धति से खेले गए इस खेल के 21वें चाल में विपल ने विपक्षी का एक घोड़ा मार लिया और फिर 54 चालों में बाजी अपने नाम कर ली। 


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

वहीं दूसरे बोर्ड पर पोस्टल के सितारे खिलाड़ी सुधीर सिन्हा ने आशीष राज को सफेद मोहरो से स्कॉच के खेल में पराजित किया। 23वें चाल में एक प्यादे की बढ़त लेते हुए सुधीर ने खेल पर अपना दबाव बनाया और 34वें चाल में एक और प्यादा मार लिये। दो प्यादों की बढ़त और अंत के खेल में बेहतर स्थिति का लाभ लेते हुए सुधीर ने 35 चालों में आशीष को हार मानने पर मजबूर कर दिया।उप्र के स्कंद त्रिपाठी ने दिल्ली के आष्मान गुप्ता को को सफेद मोहरों से पराजित कर शीर्ष स्थान पर बने रहे। ।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

 लखीसराय के शिवप्रिय भारद्वाज ने अपने प्रतिद्वंदी राज आर्यन को सफेद मोहरो से 37 चालों में पराजित कर दावेदारी कायम रखी है।संयुक्त अग्रता बनाये रखनेवाले एक अन्य खिलाड़ी पटना के युवा रूपेश रामचन्द्र हैं। इन्होंने अपने से दो सौ रेटिंग ऊपर वाले शिवम वर्मा को पराजित कर अपनी अग्रता संयुक्त रूप से बनाये रखी है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

तीसरे बोर्ड पर सौरव रूप और सिद्धार्थ खन्ना के बीच सिसिलयन एलेपिन पद्धति से खेली गई  बाजी 47 चालों के बाद ड्रा हो गई।राज्य की उदयीमान महिला खिलाड़ी एवं वर्तमान सब जूनियर चैम्पियन मरियम फ़ातिमा और मिन्हाजुल होदा के बीच खेली गई क्वीन पॉन ओपेनिंग की बाजी 32 चालों में अनिर्णीत समाप्त हो गई।उप्र के स्वप्निल राज और पटना के पीयूष कुमार के नतीजे भी अनिर्णीत रहे।

आज के कुछ मुख्य परिणाम  इस तरह रहे:-1) विपल सुभाषी (4) ने सुभम साहा (3) को , 2) सुधीर सिन्हा(4) ने आशीष राज (3) को3) स्कंद त्रिपाठी (4) ने आष्मान गुप्ता (3) को4) शिवप्रिय भारद्वाज (4) ने राज आर्यन (3) को5)रूपेश रामचन्द्र(4) ने शिवम वर्मा (2.5) को6)देवराज (3.5) ने कृष्ण मोहन (2.5) को7)प्रशांत भारद्वाज(3.5) ने अमन कुमार (2.5) को8)शिवम कुमार सिन्हा (3.5) ने रेयान मोहम्मद(2.5) को पराजित कियाजबकि सौरभ रूप (3.5) एवं सिद्धार्थ खन्ना(3.5) ,मरियम फ़ातिमा (3.5) एवं मिन्हाजुल होदा(3.5) और स्वप्निल राज (3.5) एवं पीयूष कुमार (3.5) के बीच खेली गई बाजियां ड्रा रही।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!