Home बिहार खेल न्यूज़ राष्ट्रीय अंडर 25 शतरंज प्रतियोगिता में बिहार के मोहित सोनी उप विजेता बनी।

राष्ट्रीय अंडर 25 शतरंज प्रतियोगिता में बिहार के मोहित सोनी उप विजेता बनी।

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

Patna. जम्मू में चल रहे राष्ट्रीय अंडर 25 शतरंज प्रतियोगिता के अंतिम दिन सातवें चक्र  समाप्ति के बाद बिहार के मोहित सोनी उप विजेता घोषित किये गए। जम्मू कश्मीर में कर्फ्यू के हालात को देखते हुए आयोजकों और निर्णायकों ने प्रतियोगिता को सात चक्रों में ही समाप्त करने का निर्णय लिया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इसके उपरांत आज खेले गए मुकाबले में बोर्ड नंबर तीन पर खेल रहे मोहित सोनी ने महाराष्ट्र के स्पर्श खंडेलवाल को पराजित कर छह अंक अर्जित कर लिए।  शीर्ष बोर्ड पर खेल रहे तेलंगना के सयपुरी श्रीतं ने राजस्थान के यश भारदीय को और  तमिलनाडु के एस कुमार ने गुजरात के आदित्य मेलानी को पराजित कर कुल छह अंक बटोरें।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इस तरह छह अंको के साथ कुल तीन खिलाडी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान के लिए निकल कर आये।  प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक ने बुखहोल्ज़ अंको के आधार पर  तमिलनाडु के एस कुमार को प्रथम ,  बिहार के मोहित सोनी को द्वितीय और  तेलंगना के सयपुरी श्रीतं को तृतीय स्थान पर घोषित किया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

  लम्बे समय बाद बिहार के खाते आये इस उपलब्धि पर अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना  और सचिव धर्मेंद्र कुमार सहित राज्य शतरंज संघ के सभी अधिकारीयों और खेल प्रेमियों ने मोहित सोनी को बधाई दी। 

Related Articles

error: Content is protected !!