Home Bihar cricket association News, कूच बिहार ट्रॉफी : दूसरे दिन पीयूष ने लगाया शानदार दोहरा शतक,बधाई

कूच बिहार ट्रॉफी : दूसरे दिन पीयूष ने लगाया शानदार दोहरा शतक,बधाई

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

पटना। कटक में कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत सिक्किम के खिलाफ खेले जा रहे मैच का दूसरा दिन बिहार के पीयूष कुमार सिंह, अनुज राज, आमोद यादव और आका राज के नाम रहा। पीयूष कुमार सिंह ने अपना दोहरा शतक पूरा किया वहीं अनुज राज, आमोद यादव और आकाश राज गेंदबाजी कर सिक्किम की पहली पारी को सस्ते में समेट कर फॉलोआन खेलना और दूसरी पारी में झटका दे दिया है। 

बिहार ने अपनी पहली पारी में 461 रन बनाये। सिक्किम की पहली पारी में 159 रन और दूसरी पारी में एक विकेट पर 5 रन हैं। पहली पारी के आधार पर 297 रन की बढ़त बिहार टीम हासिल हो गई है। 

दूसरे दिन बिहार ने पहले दिन के स्कोर 6 विकेट पर 344 रनों से खेलना शुरू किया। दूसरे दिन पीयूष कुमार सिंह का साथ देने सूरज कश्यप आये। दूसरा दिन का पहला झटका सूरज के रूप में लगा और वह 13 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद परमजीत सिंह ने पीयूष कुमार सिंह का पूरा साथ दिया और दोनों के बीच 74 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। परमजीत सिंह ने 44 गेंदों में 37 रन बनाये और 8 चौका लगाये।  आखिरी विकेट पीयूष कुमार सिंह का गिरा। वे 376 गेंदों में 41 चौका के सहारे 238 रन बना कर आउट हुए। अनुज राज का खाता नहीं खुआ जबकि आमोद यादव 4 रन बना कर नाबाद रहे। 

सिक्किम के बल्लेबाज बिहारी गेंदबाजों के आगे ज्यादा देर तक नहीं टिक पाये और पूरी टीम 55.4 ओवर में 159 रनों पर ऑल आउट हो गई। प्रणव ने 72, योगेश ने 10, आरिफ ने 25 रन बनाये। अतिरिक्त से 41 रन बने। चार बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अनुज राज ने 54 रन देकर चार, आमोद यादव ने 26 रन देकर 3 और आकाश राज ने 29 रन देकर 3 विकेट चटकाये। 

फॉलोआन खेलते हुए सिक्किम ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 5 रन बना लिये हैं। दूसरी पारी का एकमात्र विकेट बिहार के आमोद यादव ने चटकाया। सिक्किम के शुभोजीत और अनवेश बिना खाता क्रीज पर जमे हैं। कल मैच का तीसरा दिन है।

Related Articles

error: Content is protected !!