Home Bihar cricket association News, कूच बिहार के दो खिलाडी अनुशाशानात्म्क कारणों से हटाये गए,

कूच बिहार के दो खिलाडी अनुशाशानात्म्क कारणों से हटाये गए,

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

Patna: बीसीसीआई के द्वारा आयोजित कूच बिहार U-19  टुर्नामेंट  में बिहार का चौथा  मैच उर्जा स्टेडियम में 13 दिसंबर से प्रारंभ होगा. विगत टीम मैचों में बिहार को दो यानी सिक्किम और मणिपुर  से  जीत तथा एक मैच चंडीगढ़ से हार का सामना करना पड़ा है . 

इस मैच के लिए बीसीए के द्वारा पूरी तैयारी की गयी है . इस मैच के सफल संचालन के लिए  बीसीसीआई के द्वारा मैच रेफरी मनीष मजीठिया  , अम्पायर जय बी संगनी  और ऋषिराज झा  , ऑनलाइन स्कोरर परमवीर सिंह  मैनुअल स्कोरर अभिनव कुमार  (बिहार), विडियो एनालिस्ट सीनीयर तापस कुमार नायक , जूनियर विडियो एनालिस्ट  ब्रजेश कुमार  (बिहार) को प्रतिनियुक्त किया है. जबकि बीसीए के द्वारा ए सी एल यू आशीष कुमार , मैच कन्वेनर सुनील कुमार  ,  फोर्थ अम्पायर सुनील कुमार सिंह  , लाइजनिंग ऑफिसर राजू राय ,  बिहार टीम के लिए स्थानीय मैनेजर अभय राज , नागालैंड  टीम के स्थानीय मैनेजर रंजीत बादल साह को बनाया गया है.

नागालैंड की टीम ने उर्जा स्टेडियम में तो बिहार की टीम मोईनुल हक़ स्टेडियम में प्रेक्टिस किया. बिहार टीम के दो खिलाडी यशराज और आदर्श राज को अनुशाशनहीनता के कारण टीम से बाहर किया गया है , यशराज और आदर्श राज के स्थान पर ऋतिक राजेश और अनुज राज को टीम में शामिल किया गया है.

 बिहार टीम इस प्रकार है : 1. सूरज राठौड़ – कप्तान 2. पियूष कुमार सिंह – उपकप्तान 3. आकाश राज 4. सूरज कश्यप 5. अनुज  राज 6. आमोद यादव 7. शशांक उपाध्याय 8. परमजीत सिंह 9. प्रतीक वत्स 10. आशीष कुमार 11. ऋतिक राजेश  12. कनिष्क कौस्तुभ 13. सरमन निग्रोध 14. राघवेन्द्र प्रताप 15.  धनेश चौहान

कोच : सुनील कुमार , मैनेजर : चन्दन कुमार , फिजियो : डा हेमेंदु,  ट्रेनर: अखिलेश शुक्ला  

नागालैंड टीम इस प्रकार है : 1. हेम बहादुर छेत्री (कप्तान) 2. डेनियल जमीर 3. अर्जुन कुमार यादव 4. इम्तिज़ुनग्तेद 5. न्चुम्बेमो हुम्त्सोए 6. ओदिलेम्बा किछु 7. अफज़ल हुसैन चौधरी (विकेट कीपर) 8. राजेन कुमार यादव 9. राहुल कुमार साह 10. परबेज़ आलम 11. तेपुचिबा 12. युगेन्द्र सिंह 13. विपुल कपूर 14. वेदांश सिओटिया 15. रेंबें एन ओद्युओ

मैनेजर : मरेन , कोच : वी वी वी अप्पाराव,  फिजियो: नेइफ्रेओ य्होखा , ट्रेनर : स्वदेश नागरे 

Related Articles

error: Content is protected !!