Home Bihar cricket association News, सीके नायडू:-बिहार का नागालैंड से मुकाबला उर्जा स्टेडियम में 29 जनवरी से

सीके नायडू:-बिहार का नागालैंड से मुकाबला उर्जा स्टेडियम में 29 जनवरी से

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

पटना। बीसीसीआई के द्वारा आयोजित सी के नायडू  U-23  टुर्नामेंट  में बिहार का सातवां  मैच उर्जा स्टेडियम में 29 जनवरी से प्रारंभ होगा. यह मैच बिहार ओर नागालैंड के बीच खेला जाना है.

विगत छह  मैचों में बिहार को चार  यानी मिजोरम , मेघालय, सिक्किम ओर अरुणाचल  से  जीत तथा दो  मैच मणिपुर ओर ओड़िसा से हार का सामना करना पड़ा है .  इस मैच के लिए बीसीए के द्वारा पूरी तैयारी की गयी है . इस मैच के सफल संचालन के लिए  बीसीसीआई के द्वारा मैच रेफरी एस सुरेश  , अम्पायर राजीव शर्मा   और घनश्याम प्रभु   , ऑनलाइन स्कोरर दीपक सेठी   मैनुअल स्कोरर अंशु किरण  (बिहार), विडियो एनालिस्ट सीनीयर संजय कुमार  , जूनियर विडियो एनालिस्ट ब्रजेश शर्मा   (बिहार) को प्रतिनियुक्त किया है. जबकि बीसीए के द्वारा ए सी एल यू मिथिलेश कुमार ,सहायक  अम्पायर संजय कुमार सिंह ,  बिहार टीम के लिए स्थानीय मैनेजर सन्नी  , नागालैंड  टीम के स्थानीय मैनेजर राहुल  को बनाया गया है.

बिहार  की टीम पहले तथा नागालैंड  की टीम दुसरे हाफ में उर्जा स्टेडियम में प्रैक्टिस किया.इस मैच के लिए बिहार की टीम में तीन परिवर्तन किये गए . पवन कुमार , सूरज शर्मा ओर अनमोल बोनी के स्थान पर प्रणव कुमार सिंह , अभिषेक कुमार ओर अपूर्वा आनंद को टीम में शामिल किया गया है.

बिहार की टीम की इस प्रकार है:

1 सकीबुल गनी (उपकप्तान), 2. हर्ष राज 3. उत्कर्ष भाष्कर 4. सचिन कुमार सिंह (कप्तान), 5. विभूति भास्कर 6. प्रशांत कुमार सिंह 7. सौरव सिंह 8. विकास झा 9. अभिषेक कुमार (विकेट कीपर) 10. प्रणव कुमार सिंह 11. बिपिन सौरभ 12. हर्ष कुमार 13. विनीत चौहान 14. विश्वजीत गोपाला 15. अपूर्वा आनंद

मैनेजर : राजेश झा , मुख्य  कोच – तरुण कुमार , सहायक कोच : प्रमोद कुमार , फिजियो : सौरभ कुमार  , ट्रेनर : अमितेश कुमार

नागालैंड की  टीम इस प्रकार है : 1. जोशुआ बेन 2. पुचु देव 3. शम्वांग वोंगनाओ 4. वाहिद अली 5. अकवी येपठो 6. रेन्जमोय मोजहुई 7. इमलिकाबा 8. मुन्ग्खाम फोम 9. इहोतो येपथोमी 10. निखिल कुमार 11. विवेक भातु 12. ए वैभव 13. उजवल कुमार राय 14. लारेमोय पट्टन 15. पेटेनएइजो रुप्रेओ

मैनेजर : ह्युसिन्लो थोंग , कोच : ज़कारिया ज़ुफ्फरी , फिजियो : मोवालोंग किचू , ट्रेनर : सुजीत राणे

Related Articles

error: Content is protected !!