Home Bihar Cricket News, रणजी ट्रॉफी:- पहले दिन बिहार के शशिम राठौर के शानदार शतक,बिहार मजबूत

रणजी ट्रॉफी:- पहले दिन बिहार के शशिम राठौर के शानदार शतक,बिहार मजबूत

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

Patna: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीआईआई) द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के अंतर्गत सिक्किम के खिलाफ कटक में शुरू में बिहार के ‘रन मशीन’ कहे जाने वाले शशीम राठौर ने अपने बल्ले में लगे जंग को तेज शतक जड़ कर छुड़ाया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

शशीम ने 101 गेंदों में 17 चौकों व तीन छक्कों की मदद से 103 रनों की शानदार पारी खेली। शशीम के शानदार शतक और विकेटकीपर बल्लेबाज विकास रंजन की धैयपूर्ण 95 रनों की पारी की बदौलत बिहार ने पहले दिन के खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 286 रन बना लिये हैं। शिवम एस कुमार 8 और आमोद यादव 0 रन बना कर क्रीज पर जमे हैं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

कटक (ओड़िशा) के ड्रीम्स ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में सिक्किम ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बिहार की शुरुआत काफी खराब रही। पहले इंद्रजीत कुमार, फिर कुमार रजनीश और फिर बाबुल कुमार जल्द पवेलियन लौट गए। 25 रन पर बिहार के तीन विकेट गिर गए। इस लड़खड़ाती पारी को यशस्वी रिषभ और शशीम राठौर ने संभाला पर यह साझेदारी लंबी नहीं चल पायी।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

जब टीम का स्कोर 60 रन था तब यशस्वी रिषभ 22 रन के निजी योग पर इकबाल अब्दुला की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। अब सब की निगाहें पिछले मैच की दोनों पारियों में शतक जमाने वाले उपकप्तान रहमतुल्लाह पर टिक गई पर उन्हें भी इकबाल अब्दुला ने 5 के स्कोर पर ली यांग द्वारा कैच करा कर पवेलियन भेज दिया। इस समय टीम का स्कोर 74 रन था। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज विकास रंजन ने एक छोर पर बल्ला गाड़ा और दूसरे छोर पर शशीम राठौर ने तेज रन बनाये।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

शशीम राठौर ने 56 गेंद पर अपना अर्धशतक और 98 गेंद पर 103 रन बना कर अपना इस सीजन में पहला शतक जमाया। शशीम राठौर और विकास रंजन के बीच 95 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। शतक जमा कर अपने स्कोर में और इजाफा करने का मन बनाये शशीम राठौर की आस को सिक्किम के स्टार गेंदबाज ईश्वर चौधरी ने तोड़ दिया और 103 के स्कोर पर आउट कर बिहार को छठा झटका दिया।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इसके बाद विकास रंजन का कप्तान आशुतोष अमन ने पूरा साथ दिया और टीम के स्कोर को पहले दिन 286 रन तक महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। बिहार को सातवां आशुतोष अमन और आठवां झटका विकास रंजन के रूप में लगा। आशुतोष अमन 88 गेंद में 33 और विकास रंजन 204 गेंदों में 95 रन बना कर आउट हुए। सिक्किम की ओर से ईश्वर चौधरी ने 81 रन देकर तीन, पदम ने 7 रन देकर एक और इकबाल अब्दुला ने 59 रन देकर चार विकेट चटकाये।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!