Home Bihar Cricket News, अरवल लीग:-आयुष के अर्धशतक से मगध टीम तक्षशिला को 4 विकेट से हरा कर फाइनल में

अरवल लीग:-आयुष के अर्धशतक से मगध टीम तक्षशिला को 4 विकेट से हरा कर फाइनल में

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

Arwal: अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे सद्भावना कप जिला क्रिकेट लीग में आज दूसरा क्वालीफ़ायर मगध सी सी और तक्षशिला के बीच खेला गया जिसमें मगध ने तक्षशिला को 4 विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

आज सुबह मगध के कप्तान शम्भू ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। तक्षशिला की टीम ने अतुल विजय के शानदार शतक (100 रन / 123 बॉल) के बदौलत निर्धारित 42 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाई। अतुल के अलावा समर वीर ने 37 तथा रौनक ने 17 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 21 रन मिला। गेंदबाजी में शाहीन अकबर ने 2, रजनीश, विक्की तथा पीयूष ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

जबाव में खेलने उतरी मगध ने शानदार शुरुआत की और सलामी जोड़ी के रूप में आयुष तथा रजनीश ने 114 रन जोड़े। आयुष ने महज 82 गेंदों में शानदार 89 रन बनाए। रजनीश ने 43 रनों के योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान शम्भू ने 29 रन बनाए। मगध ने अपनी 6 विकेट खोकर लक्ष्य को मात्र 34 ओवर में पा लिया। गेंदबाजी में अतुल विजय ने 4 सफलता हासिल की। इसके अलावा हिमांशु तथा सौरभ ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

अतुल विजय को उनके शानदार शतक तथा 4 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका स्टेट पैनल अंपायर मनीष रंजन तथा आलोक कुमार ने निभाई। लीग का फाइनल मुकाबला मगध सी सी तथा प्रभा देवी सी सी के बीच खेला जाएगा। जूनियर लीग में कल अरवल रेड का मुकाबला अरवल येलो से होगा।

Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

Related Articles

error: Content is protected !!