Home Bihar Cricket News, भागलपुर प्रीमियर लीग (बी.पी.एल.) के लिए खिलाड़ियों कि लगी बोली,6 टीमो की लिस्ट जारी।

भागलपुर प्रीमियर लीग (बी.पी.एल.) के लिए खिलाड़ियों कि लगी बोली,6 टीमो की लिस्ट जारी।

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

Bhaglpur: उड़ान संस्था और भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में 16 मार्च से आयोजित होने वाले भागलपुर प्रीमियर लीग (बी.पी.एल.) – 2020 को लेकर गुरुवार (5 मार्च) को सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में बीपीएल की छह टीम में 15 सदस्यीय टीम के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन (बोली लगाकर खिलाड़ियों को खरीदना) किया गया।

सबसे पहले आठ आइकन खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। इसमें रणजी खिलाड़ी बासुकीनाथ को 12400 रुपए में विक्रमशिला किंग के मालिक उत्तम कुमार और गुड्डू पांडे ने खरीदा। हेमन ट्रॉफी खेलने वाले सीनियर खिलाड़ी सचिन अंचल को 16600 रुपए में तिलकामांझी राइडर्स के मालिक दीपक कुमार तिवारी ने खरीदा। हेमन ट्रॉफी खेलने वाले सीनियर खिलाड़ी शेखर आनंद को 10300 रुपए में मंदार फाइटर्स के मालिक जीएस ढोकानियां ने खरीदा। हेमन ट्रॉफी सीनियर खिलाड़ी मो. अरशद को 4000 रुपए में भागलपुर डायमंड्स के मालिक कुणाल सिंह ने खरीदा।

हेमन ट्रॉफी सीनियर खिलाड़ी मो. मेहताब मेहंदी को 4000 रुपए में अंगिका वारियर्स के मालिक विपुल सिंह ने खरीदा। हेमन ट्रॉफी सीनियर खिलाड़ी गौरव कुमार को 4000 रुपए में वृद्धेश्वर चैंपियंस के मालिक मोहित कुमार सिंह ने खरीदा। इसी के साथ शेष दो आइकन प्लेयर विजय हजारे ट्रॉफी खेलने वाले विकास यादव को 10600 रुपए में भागलपुर डायमंड्स ने और हेमन ट्रॉफी सीनियर प्लेयर आनंद कुमार को 5500 रुपए में तिलकामांझी राइडर्स ने खरीदा।

बीपीएल की छह टीमें, जिन्होंने 15 सदस्यीय टीम आॅक्शन कर चुनी। उनकी टीम इस प्रकार है :

विक्रमशिला किंग्स

नाम – आयु वर्ग – बिकने की राशि

(1) बासुकीनाथ – सिनीयर- 12400 ₹
(2) समरजीन आदित्या – अंडर 16 – 3200 ₹
(3) आदर्श कुमार – अंडर 16 – 2600 ₹
(4) रक्षेंद्र रूद्र – अंडर 16 – 1700 ₹
(5) कुणाल कर्ण – अंडर 19 – 1000 ₹
(6) विवेक आनंद – अंडर 19 – 1000 ₹
(7) पीयूष कुमार सिंह – अंडर 19 – 1000 ₹
(8) कुणाल पीयूष राज – अंडर 19 – 3700 ₹
(9) अभिषेक कुमार – अंडर 23 – 4900 ₹
(10) संजय कुमार – अंडर 23 – 1900 ₹
(11) आमिर खान – सीनियर – 13000 ₹
(12) निलेश कुमार – सीनियर – 1000 ₹
(13) श्रीहरि – अंडर 16 – 500 ₹
(14) सैयद अली – अंडर 16 – 500 ₹

(15) गौरव राज – अंडर 19 – 1000 ₹

भागलपुर डायमंड्स

(1) मो. अरशद – सीनियर – 4000 ₹
(2) विकास यादव – सीनियर – 10600 ₹
(3) अमन कुमार सिंह – अंडर 16 – 3500 ₹
(4) नवाज हुसैन – अंडर 16 – 1700 ₹
(5) सचिन भारद्वाज – अंडर 19 – 6100 ₹
(6) आकाश आनंद – अंडर 19 – 1000 ₹
(7) वीरू सिंह – अंडर 19 – 1600 ₹
(8) आकाश कुमार – अंडर 19 – 1000 ₹
(9) विनय कुमार सिंह – अंडर 19 – 1000 ₹
(10) रिजवान – अंडर 19 – 1000 ₹
(11) आनंद कुमार मिश्रा – अंडर 23 – 1000 ₹
(12) सोनू कुमार – सीनियर – 1900 ₹
(13) फरहान अहमद – सीनियर – 4600 ₹
(14) मैहसर – सीनियर – 6400 ₹

(15) सौरभ कुमार मांझी – अंडर 23 – 1000 ₹

तिलकामांझी राइडर्स

(1) सचिन अंचल – सीनियर – 16600 ₹
(2) आनंद सिंह – सीनियर – 5500 ₹
(3) अमन कुमार – अंडर 16 – 500 ₹
(4) दीपक कुमार – अंडर 16 – 5600 ₹
(5) राकेश काजू – अंडर 19 – 1600 ₹
(6) राजेश भारती – अंडर 19 – 1300 ₹
(7) भानु कुमार – अंडर 23 – 1600 ₹
(8) दिव्य राहुल – अंडर 23 – 2800 ₹
(9) हिमांशु राय – सीनियर – 1600 ₹
(10) गीत शुभंकर राय – सीनियर – 1000 ₹
(11) गोविंदा – सीनियर – 6100 ₹
(12) मेजर अजीत सिंह – सीनियर – 1000 ₹
(13) संदीप मिश्रा – सीनियर – 1000 ₹
(14) हुसैन फोज – सीनियर – 1000 ₹

(15) श्रेय कुमार – अंडर 19 – 1000 ₹

अंगिका वारियर्स

(1) मो. मेहताब मेहंदी – सीनियर – 4000 ₹
(2) सौरव कुमार सिंह – अंडर 16 – 3800 ₹
(3) वरुण कुमार – अंडर 16 – 500 ₹
(4) सूर्यवंशम – अंडर 23 – 8200 ₹
(5) चंदन रॉय – अंडर 23 – 4900 ₹
(6) सचिन कुमार – अंडर 23 – 7600 ₹
(7) मो. शहाबुद्दीन – सीनियर – 7300 ₹
(8) मो. फैजी – सीनियर – 1000 ₹
(9) रोशन कुमार – सीनियर – 1000 ₹
(10) संजीव चौधरी – सीनियर – 1000 ₹
(11) मो. सादिक सिद्दीकी – अंडर 23 – 1000 ₹
(12) सुमित कुमार – अंडर 19 – 1000 ₹
(13) अब्दुल हमीद – अंडर 19 – 1600 ₹
(14) शुभम सुरंजन – अंडर 19 – 1000 ₹

(15) शुभम सुरक्षा – अंडर 19 – 1000 ₹

वृद्धेश्वर चैंपियन

(1) गौरव कुमार – सीनियर – 4000 ₹
(2) आर्यन आनंद – अंडर 16 – 1700 ₹
(3) कुमार कृष्णा – अंडर 16 – 2000 ₹
(4) सुयश कुमार झा – अंडर 16 – 500 ₹
(5) सत्यम कुमार – सीनियर – 1000 ₹
(6) अजय कुमार – अंडर 23 – 6500 ₹
(7) विष्णु कुमार – अंडर 19 – 3400 ₹
(8) गौरव मानस – अंडर 19 – 2500 ₹
(9) अनुभव सिंह – अंडर 19 – 3100 ₹
(10) बादल कुमार – अंडर 23 – 3100 ₹
(11) बिहारी लाल – अंडर 23 – 11200 ₹
(12) विकास कुमार – सीनियर – 7000 ₹
(13) प्रणव सिंह – सीनियर – 1000 ₹
(14) राहुल रामूका – सीनियर – 1900 ₹

(15) प्रीतम यादव – अंडर 19 – 1000 ₹

मंदार फाइटर्स

(1) शेखर आनंद – सीनियर – 10300 ₹
(2) अंकुश कुमार – अंडर 16 – 2000 ₹
(3) दीपेश कुमार – अंडर 16 – 2300 ₹
(4) मयंक चौधरी – अंडर 19 – 4400 ₹
(5) ऋषभ कुमार सिंह – अंडर 19 – 1000 ₹
(6) आदित्य आनंद – अंडर 23 – 1600 ₹
(7) रोहित रमन – अंडर 23 – 8500 ₹
(8) आदित्य कुमार – अंडर 23 – 1000 ₹
(9) विवेक कुमार – सीनियर – 2800 ₹
(10) बिट्टू कुमार सिंह – सीनियर – 6400 ₹
(11) अब्दुल कादिर – सीनियर – 1000 ₹
(12) जस्टिन मरांडी – सीनियर – 1000 ₹
(13) संदीप कुमार – सीनियर – 1000 ₹
(14) मलय भारती – अंडर 19 – 1000 ₹

(15) मो. शाहीन – सीनियर – 1000 ₹

बीपीएल के ऑक्शन के दौरान छह टीमों के मालिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सीईओ स्मार्ट सिटी सुनील कुमार सिंह और डॉ. कुमार सुमित ने सम्मानित किया। बीपीएल कमेटी ने बताया कि 22 मार्च को बीपीएल के फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व भारतीय टीम के खिलाड़ी चेतन शर्मा आएंगे। इस अवसर पर बीपीएल के संरक्षक डॉ. आनंद मिश्रा, अध्यक्ष डाॅ. प्रणव कुमार सिंह, सचिव सुमन कुमार सिंह, उड़ान संस्था की अध्यक्षा अरुणिमा सिंह, उड़ान संस्था के सदस्य राकेश माही, अंशु सिंह, आयुष सिंह, बीपीएल के संयुक्त सचिव डॉ. जय शंकर ठाकुर, मो. हसन खान, कोषाध्यक्ष श्यामल सिंह, संयोजक मो. फारूक आजम, जगदीश शर्मा, गुड्डू पांडे, बैद्यनाथ मिश्रा, मैदान सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू आदि मौजूद थे। बीपीएल का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य भी है कि इन जूनियर खिलाड़ियों को रणजी स्तर व हेमन ट्रॉफी खेलने वाले सीनियर खिलाड़ी के साथ खेलने का मौका मिले। यह जानकारी बीपीएल के सचिव सुमन कुमार सिंह ने दी।

Related Articles

error: Content is protected !!