Home Bihar cricket association News, मनोज शुक्ला को वैशाली जिला क्रिकेट संघ का नही बताने वाले खुद जिला संघ से जुड़े नही है-जिला संघ सचिव

मनोज शुक्ला को वैशाली जिला क्रिकेट संघ का नही बताने वाले खुद जिला संघ से जुड़े नही है-जिला संघ सचिव

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

हाजीपुर 28 मई:वैशाली जिला क्रिकेट संघ के सचिव परमेन्द्र कुमार सिंह ने खेलबिहार को प्रेस विग्यप्ति के माध्यम से बताया कि वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तथाकथित कार्यकारी सचिव बताने वाले प्रकाश कुमार सिंह वैशाली जिला क्रिकेट संघ में  किसी पद पर है ही नहीं।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरे डालकर जिला के खिलाड़ियों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। वे वर्ष 2017 में तत्कालीन सचिव के द्वारा वैशाली जिला क्रिकेट संघ के सहायक सचिव के पद पर नॉमिनेट किये गए थे। लेकिन वे किन्ही कारणोंवश वर्ष 2018 में अपने पद से इस्तीफा दे दिए थे। जब वैशाली जिला में बिहार क्रिकेट संघ की देखरेख में चुनाव सम्पन्न कराया गया तो अध्यक्ष पद पर मनोज शुक्ला, सचिव परमेन्द्र कुमार सिंह, सहायक सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष के पद पर धीरज कुमार निर्वाचित हुए थे।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

उसके बाद से यह कमिटी  जिले में क्रिकेट के सभी गतिविधियों का संचालन करते आ रही हैं। बिहार क्रिकेट संघ की ओर से प्रदत्त मैचों का भी सफलता पूर्वक आयोजन करा रही है। जिले के खिलाड़ियों में भी किसी प्रकार का संशय नहीं है। लेकिन हाल के दिनों में अपने को तथाकथित रूप से कार्यकारी सचिव घोषित कर प्रकाश कुमार सिंह गलत खबरों का प्रकाशन करा कर जिले में संशय की स्थिति फैलाने का प्रयास शुरू कर दिए है। यह सर्वथा अनुचित है।


Warning: Undefined array key “align” in /home/khelbihar.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/modules/gutenberg/includes/class-gutenberg.php on line 231

उनके द्वारा यह कहना कि मनोज शुक्ला जिला क्रिकेट संघ में किसी पद पर नही है यह गलत है। जिला क्रिकेट संघ के हुए चुनाव में वे अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है। इसके बाद से ही वे बीसीए की ओर से आयोजित सभी बैठकों एवं एजीएम में वे वैशाली जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष की हैसियत से वैशाली जिला का प्रतिनिधित्व करते आ रहे है। इसके प्रमाण बीसीए के साइट पर भी देखा जा सकता है।

Related Articles

error: Content is protected !!