Home Bihar Cricket News, बीसीए के संतोष झा को बिहार डायलॉग में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बीसीए के संतोष झा को बिहार डायलॉग में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

पटना 17 अगस्त: वरीय मीडिया प्रोफेशनल संतोष झा को आम आदमी पार्टी ने बिहार प्रदेश के लिए बिहार डायलॉग में उपाध्यक्ष नियुक्त किया। आपको बता दे कि संतोष झा बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े हुए हैं और अपना महत्वपूर्ण योगदान भी बीसीए में दिए है तथा दे भी रहे है।।

खेलबिहार को इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ शशिकांत ने बताया कि पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष एवं बिहार डायलॉग के अंगेश सिंह ने संतोष झा को दिल्ली डायलॉग की तर्ज पर बिहार में चल रहे बिहार डायलॉग के लिए उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करने की जिम्मेवारी दी है.

डॉ शशिकांत ने कहा कि संतोष जी के पार्टी में शामिल होने से बिहार डायलॉग के साथ साथ पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस नए जिम्मेदारी मिलने पर बिहार के खेल जगत तथा खेलबिहार को ओर से भी बधाई एवं सुभकामनाये दी गई।।

Related Articles

error: Content is protected !!